1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बच्चे को शख्स तड़ातड़ मारे जा रहा था थप्पड़, जैसे ही मौका मिला खींच कर दिया एक, Video देख नहीं रुकेगी हंसी

बच्चे को शख्स तड़ातड़ मारे जा रहा था थप्पड़, जैसे ही मौका मिला खींच कर दिया एक, Video देख नहीं रुकेगी हंसी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 30, 2024 10:56 pm IST,  Updated : Jul 30, 2024 10:56 pm IST

एक शख्स एक बच्चे को पकड़कर मारे जा रहा था, तभी बच्चे को जैसे ही मौका मिलता है, वह शख्स को अच्छे से सबक सीखा देता है और उसे थप्पड़ मारकर वहां से फरार हो जाता है।

थप्पड़ मारकर भागता हुआ बच्चा- India TV Hindi
थप्पड़ मारकर भागता हुआ बच्चा Image Source : SOCIAL MEDIA

कभी-कभी लोग बच्चों को बेवजह मारते रहते हैं। ऐसे में या तो बच्चों के मन में हमेशा के लिए डर बैठ जाता है या फिर बच्चा उग्र हो जाता है और लोगों से लड़ना सीख जाता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बच्चे को एक शख्स उसका हाथ पकड़ कर दनादन थप्पड़ मारे जा रहा है। लेकिन जैसे ही बच्चे को मौका मिलता है बच्चा उस शख्स को अच्छी तरह से सबक सीखा देता है।

लड़के को पकड़कर मार रहा था शख्स

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चे का हाथ एक शख्स पकड़े हुए है और उसे दूसरे हाथ से लगातार थप्पड़ मारे जा रहा है और उसके आस-पास बैठे लोग इस चीज को देखकर हंस रहे होते हैं। तभी शख्स के बगल में बैठा एक व्यक्ति उस शख्स को बच्चे को मारने से रोकता है। जिसके बाद शख्स किसी अन्य व्यक्ति से बात करने में व्यस्त हो जाता है। फिर लड़का मौका देखकर धीरे से अपना हाथ उस शख्स से छुड़ाता है और फिर अच्छा मौका देखकर उस शख्स को खींच के एक थप्पड़ जोर से मारता है और फिर वहां से रफू चक्कर हो जाता है। शख्स जब तक समझ पाता कि उसके साथ क्या हुआ तब तक तो थप्पड़ पड़ चुका था और बच्चा वहां से फरार हो गया था। यह वाकया देख वहां पर मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं और शख्स की काफी फजीहत हो जाती है।

जैसे को तैसा

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @meme.wallet__ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर कई लोगों ने काफी मजेदार कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जोर से थप्पड़ मारने के बाद लड़के को जो संतुष्टि मिली होगी, उसकी तो क्या ही बात है। दूसरे ने लिखा- लड़के ने मारने से पहले ही भागने का रास्ता खोज लिया था। तीसरे ने लिखा- न्यूटन का तीसरा नियम यहां सटीक बैठता है। चौथे ने लिखा- भाई ने न्यूटन का नियम पालन करते हुए गांधी जी का नियम तोड़ दिया। ऐसे ही कई अन्य लोगों ने खूब मजेदार कमेंट कर थप्पड़ खाने वाले शख्स के मजे लिए। 

ये भी पढ़ें:

VIDEO: मैडम को दरवाजे के पीछे से छुप-छुपकर देख रहे थे बच्चे, पकड़े गए तो बोले- आप अच्छी लगती हैं इसलिए...

दुबई मॉल के एक्वेरियम में शार्क ने दिया बच्चे को जन्म, घूमने आए लोगों ने देखा यह दुर्लभ नजारा, Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।