1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली एयरपोर्ट पर 'बीड़ी' पीते नजर आए ताऊ, वायरल Video में किया जा रहा है दावा

दिल्ली एयरपोर्ट पर 'बीड़ी' पीते नजर आए ताऊ, वायरल Video में किया जा रहा है दावा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 04, 2024 02:23 pm IST,  Updated : Jul 04, 2024 02:23 pm IST

सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जो एयरपोर्ट पर बैठकर बीड़ी पीता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 का है।

Screen Grab- India TV Hindi
एयरपोर्ट पर बीड़ी पीते शख्स का वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या दिख जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कुछ ना कुछ नया और अनोखा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो ही जाता है। अब तक मेट्रो के ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं जिन्हें देखने के बाद लोग हैरान हुए हैं। अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप और भी हैरान होने वाले हैं। वायरल हो रहे वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि वह वीडियो दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 का है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बुजु्र्ग शख्स एक जगह पर आराम से बैठा हुआ है। वो वहां बैठे हुए बीड़ी पी रहा है। पहले तो जगह समझ में नहीं आता है। मगर कुछ देर बात वीडियो बनाने वाला शख्स कैमरे को दूसरी तरफ घुमाता और प्लेन दिखाता है तो समझ में आता है कि यह वीडियो किसी एयरपोर्ट का है। इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @desimojito नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में टेक्स्ट के जरिए यह दावा किया गया है कि यह वीडिो दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 का है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- ताऊ जलती हुई बीड़ी रखकर लाए थे जेब में। दूसरे यूजर ने लिखा- ये दिल्ली में क्या हो रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- जान जाए तो जाए पर बीड़ी ना जाए।  चौथे यूजर ने लिखा- भाई ताऊ को मजे करने दो। वहीं एक यूजर ने लिखा- भाई स्मोकिंग जोन से जलाकर वहां आ गए होंगे।

ये भी पढ़ें-

महिला की जुत्ती के अंदर बैठा मिला सांप, खौफनाक Video देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

स्पाइडरमैन ने भी मजदूरी शुरू कर दी! वायरल Video को देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।