1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिला की जुत्ती के अंदर बैठा मिला सांप, खौफनाक Video देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

महिला की जुत्ती के अंदर बैठा मिला सांप, खौफनाक Video देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 04, 2024 01:00 pm IST,  Updated : Jul 04, 2024 01:00 pm IST

सोशल मीडिया पर अभी एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप अपने जूतों को पहनने से पहले हमेशा सावधानी बरतेंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
महिला की जुत्ती में बैठा मिला सांप Image Source : SOCIAL MEDIA

बरसात के मौसम में सांप का डर काफी बढ़ जाता है। कई बार सांप लोगों के घर के अंदर बैठा हुआ मिल जाता है। आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें सांप अजीब-अजीब जगह से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक शख्स के पैंट में सांप घुसा हुआ नजर आया है। उसके बाद एक और वीडियो सामने आया जिसमें नजर आया कि एक छोटा सा सांप एक जिप्सी चालक के शर्ट में जाकर बैठा हुआ था। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान होने वाले हैं।

जुत्ती के अंदर मिला सांप

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा कि जमीन पर महिला की जुत्ती रखी हुई है। एक शख्स पतले स्टिक से उस जुत्ती के अंदर छिपे सांप को बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है। कुछ देर बाहर ही अंदर से सांप फन फैलाते हुए बाहर निकलता है। शख्स उस सांप को बाहर निकालने की कोशिश करता है मगर सांप फन फैलाते हुए ही दिखता है जैसे कोई पास में जाएगा तो उसे काट लेगा। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @MindhackD नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी नहीं दी गई है। मगर वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'सावधान रहें, बरसात के इस मौसम में जूता, सेंडिल में सीधे पैर ना डालें। उन्हें कम से कम दो बार पलटा कर हल्के से जमीन पर पटकें और जांच परख लें उसके बाद ही पहनने के लिए पैर डालें। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी सचेत करें।'

ये भी पढ़ें-

स्पाइडरमैन ने भी मजदूरी शुरू कर दी! वायरल Video को देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे

ऑनलाइन इंटरव्यू में नकल करने के लिए बंदे ने बनाया प्लान, मगर शुरू होते ही खुल गई उसकी पोल, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।