1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बरेली में ट्रैफिक कंट्रोल में लगे होमगार्ड का यह अन्दाज हुआ वायरल, Video देखकर आप भी करेंगे तारीफ

बरेली में ट्रैफिक कंट्रोल में लगे होमगार्ड का यह अन्दाज हुआ वायरल, Video देखकर आप भी करेंगे तारीफ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 03, 2024 06:44 pm IST,  Updated : Jul 03, 2024 06:44 pm IST

सोशल मीडिया पर अभी बरेली का एक होमगार्ड छाया हुआ है। अपने अनोखे अंदाज से ट्रैफिक को कंट्रोल करने के कारण होमगार्ड का यह सिपाही वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
ट्रैफिक कंट्रोल में लगा होमगार्ड हो गया वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी मजेदार है। जब भी किसी को मनोरंजन की तलाश हो या फिर कोई अच्छा वीडियो देखना हो तो, उसे ज्यादा कुछ नहीं करना है बस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की गलियों में आना है। इसके बाद उसे एक से बढ़कर एक वीडियो मिलने शुरू हो जाएंगे। यहां डांस और टैलेंट के ऐसे वीडियो देखने को मिलेंगे जो उसका दिन बना देंगे। अभी सोशल मीडिया पर बरेली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप उस शख्स की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

होमगार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ

अभी सोशल मीडिया पर एक होमगार्ड का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल बरेली में एक होमगार्ड को ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए तैनात किया गया है। वह होमगार्ड ट्रैफिक को तो कंट्रोल कर ही रहा है मगर अपने अंदाज में। वह डांस के स्टेप्स करते हुए वाहनों को जाने या फिर रुकने के लिए कह रहा है। शख्स का यह अनोखा अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। होमगार्ड के इस वीडियो को अलग-अलग अकाउंट से सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

बरेली की ट्रैफिक पुलिस ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस होमगार्ड के ट्रैफिक कंट्रोल करने की एक तस्वीर को शेयर करते हुए इसके बारे में बताया है। ट्रैफिक पुलिस ने पोस्ट में लिखा है, 'जनपद बरेली सैटेलाइट तिराहे पर होमगार्ड गार्ड  दुर्गेश वशिष्ठ अपने विशिष्ट तरीके से यातायात का कुशल संचालन करते हुए।'

यहां देखें ट्रैफिक पुलिस का पोस्ट

होमगार्ड के अनोखे तरीके से ट्रैफिक को कंट्रोल करने का वीडियो लोग अलग-अलग अकाउंट से सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अलग-अलग अकाउंट के कमेंट सेक्शन में लोग होमगार्ड दुर्गेश वशिष्ठ की खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- वाह क्या बात है। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत खूब। तीसरे यूजर ने लिखा- अपन काम में रुचि होनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत सुंदर भइया।

ये भी पढ़ें-

कार में नहीं था AC तो फिट कर दिया पंखा, अब Video वायरल हुआ तो लोगों ने किए ऐसे कमेंट

बच्चे को मिले होमवर्क और प्रोजेक्ट से परेशान होकर महिला ने टीचर्स से की गुजारिश, Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।