1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कार में नहीं था AC तो फिट कर दिया पंखा, अब Video वायरल हुआ तो लोगों ने किए ऐसे कमेंट

कार में नहीं था AC तो फिट कर दिया पंखा, अब Video वायरल हुआ तो लोगों ने किए ऐसे कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 03, 2024 04:15 pm IST,  Updated : Jul 03, 2024 04:15 pm IST

एक शख्स ने अपनी गाड़ी में हवा खाने के लिए बड़ा ही अनोखा और अजीब जुगाड़ खोजा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने अपनी गाड़ी में लगवा दिया पंखा Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया वायरल वीडियो का एक चलता फिरता अड्डा है। यहां दिन भर कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी डांस करते हुए बुजुर्ग कपल का प्यारा सा वीडियो वायरल होता है तो कभी मेट्रो में सीट के लिए लड़ते लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा कई बार जुगाड़ के भी वीडियो वायरल होते हैं। जुगाड़ वाले वीडियो में लोगों के एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखने को मिलता है। अगर आपने अब तक वायरल हो रहा कोई भी जुगाड़ वाला वीडियो नहीं देखा है तो फिर आज इस खबर को अंत तक पढ़ें और साथ में वायरल वीडियो को भी देखें।

ऐसा जुगाड़ शायद कभी देखा होगा?

आज के समय में अधिकतर गाड़ियों में AC लगा हुआ आता है। मगर जिन लोगों के पास पुरानी गाड़ियां जिनमें AC नहीं होता था, वो क्या करें? ऐसी ही एक पुरानी गाड़ी एक शख्स के पास थी जिसमें उसने हवा खाने के लिए अनोखा जुगाड़ लगाया हुआ है। शख्स ने अपनी गाड़ी में सीलिंग फैन लगा दिया है और उसे चला भी रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि शख्स के सिर से सिर्फ कुछ ही दूर वह पंखा लगा हुआ है। अगर गाड़ी चलाते समय अचानक ब्रेक मारना पड़ता है तो शख्स का सिर उस पंखे में लग सकता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 55 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इसका हेयर कट ऐसे ही हुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा- इस कार में हेलमेट पहनना जरूरी है। तीसरे यूजर ने लिखा- थोड़ा सा ऊपर होकर देखना। वहीं एक यूजर ने लिखा- ये खतरों का खिलाड़ी है।

ये भी पढ़ें-

बच्चे को मिले होमवर्क और प्रोजेक्ट से परेशान होकर महिला ने टीचर्स से की गुजारिश, Video हुआ वायरल

ऐसा भी अनोखा जुगाड़ नहीं करना था भाई! स्कूटर देखने के बाद अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।