1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा भी अनोखा जुगाड़ नहीं करना था भाई! स्कूटर देखने के बाद अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन, देखें Video

ऐसा भी अनोखा जुगाड़ नहीं करना था भाई! स्कूटर देखने के बाद अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 03, 2024 02:07 pm IST,  Updated : Jul 03, 2024 02:07 pm IST

सोशल मीडिया पर एक स्कूटर का वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसके साथ अब तक का सबसे अनोखा जुगाड़ किया गया है। वीडियो देखने के बाद आप हैरान होने के लिए तैयार हो जाइए।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी डांस का वीडियो वायरल होता है तो कभी मेट्रो में सीट के लिए लड़ते लोगों का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा मेट्रो, पार्क, बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर रील के लिए डांस करते लोगों का भी वीडियो वायरल होता है। आपने इन सभी वीडियो के अलावा कुछ जुगाड़ वाले वीडियो भी देखे होंगे जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ होगा। मगर अभी सोशल मीडिया पर जुगाड़ का जो वीडियो देखने को मिला, वैसा कभी नहीं देखा होगा। आइए फिर उस वीडियो के बारे में आपको बताते हैं।

वीडियो में आखिर ऐसा क्या दिख गया?

स्कूटर का नाम सुनते ही आपके दिमाग में क्या आता है? जाहिर सी बात है कि स्कूटर का नाम सुनने के बाद आपके दिमाग में उसपर सफर करने का ख्याल आता होगा। मगर क्या आपने कभी कोई ऐसा स्कूटर देखा है जिसपर वेस्टर्न कमोड लगा हुआ हो। इतना ही नहीं स्कूटर तो वर्किंग कंडीशन में हो ही, इसके साथ कमोड भी पूरी तरह से काम करता हो। अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक ऐसा ही स्कूटर नजर आ रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान होने वाले हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर desiisarcasm नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 25 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- परफेक्ट स्कूटी मौजूद नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- मैंने ये क्या देख लिया। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर करते हुए अपना रिएक्शन दिया है।

ये भी पढ़ें-

एक या फिर दो नहीं बल्कि 6 नावों पर सवारी करता दिखा शख्स, Video देखकर उड़ जाएंगे होश

इस महिला ने अपने दिमाग का 100 प्रतिशत इस्तेमाल करके निकाला अपना काम, Video हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।