1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस आदमी ने 'वड़ा पाव गर्ल' का बनवाया टैटू, Video देखने के बाद भड़क गए इंटरनेट यूजर्स

इस आदमी ने 'वड़ा पाव गर्ल' का बनवाया टैटू, Video देखने के बाद भड़क गए इंटरनेट यूजर्स

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 03, 2024 11:40 am IST,  Updated : Jul 03, 2024 11:40 am IST

एक आदमी ने अपने हाथ पर दिल्ली की वायरल वड़ा पाव गर्ल की फोटो का टैटू बनवाया है जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। मगर वीडियो देखने के बाद लोग उसकी क्लास लगा रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने अपने हाथ पर बनवाया वड़ा पाव गर्ल का टैटू Image Source : SOCIAL MEDIA

आप सभी ने दिल्ली की वायरल वड़ा पाव गर्ल के बार में तो सुना ही होगा। अपनी ठेली पर भारी भीड़ के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस लड़की का नाम चंद्रिका गेरा दीक्षित है। चंद्रिका काफी कम समय में सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो गई। आप इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि इस साल चंद्रिका बिग बॉस OTT के तीसरे सीजन की कंटेस्टेंट बनी है। अभी सोशल मीडिया पर चंद्रिका से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। कई इंटरनेट यूजर्स तो वीडियो देखने के बाद भड़के हुए हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स किसी टैटू शॉप में जाता है। वो दुकानवालों के लिए काफी सारे वड़ा पाव भी लेकर जाता है। इसके बाद वह शख्स बताता है कि बिग बॉस की वड़ा पाव गर्ल को वह अपना गुरु मानता है और इसलिए वो चाहता है कि उसके हाथ वड़ा पाव गर्ल की एक परमानेंट टैटू हो। इसके कुछ देर बाद ही उसके हाथ पर टैटू बनना शुरू हो जाता है। और कुछ समय बाद उसके हाथ पर दिल्ली की वायरल वड़ा पाव गर्ल की फोटो का टैटू बन जाता है। फोटो के नीचे शख्स ने 'बिग बॉस विनर' भी लिखवाया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

वीडियो देख भड़के लोग

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर themustache_tattoo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 51 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद यूजर्स भड़क गए और कमेंट करके अपना गुस्सा दिखाने लगे। एक यूजर ने लिखा- ये सब क्या देखना पड़ रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- जल्द ही इसे कवर करवाने आएगी। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई तू मुझे कहीं मिल। चौथे यूजर ने लिखा- बिग बॉस हारने के बाद फिर आएगा। वहीं एक यूजर ने लिखा- ये क्या पागलपन है।

ये भी पढ़ें-

ये देखो बाबा के सुरक्षाकर्मियों ने लोगों संग किया कैसा व्यवहार, कैमरे पर झपट्टा मारकर Video बनाने से रोका

VIDEO: स्कूटी पर बच्चे के साथ रेलवे ट्रैक पार कर रही थी महिलाएं तभी आ गई ट्रेन, फिर जो हुआ...

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।