1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: स्कूटी पर बच्चे के साथ रेलवे ट्रैक पार कर रही थी महिलाएं तभी आ गई ट्रेन, फिर जो हुआ...

VIDEO: स्कूटी पर बच्चे के साथ रेलवे ट्रैक पार कर रही थी महिलाएं तभी आ गई ट्रेन, फिर जो हुआ...

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 02, 2024 11:56 pm IST,  Updated : Jul 02, 2024 11:56 pm IST

सोशल मीडिया पर लोगों की लापरवाही से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूटी पर सवार होकर दो महिलाएं एक बच्चे के साथ रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं लेकिन उसी वक्त ट्रेन आ जाती है, फिर जो होता है आप वीडियो में देख लें।

ट्रैक पर फंसी स्कूटी- India TV Hindi
ट्रैक पर फंसी स्कूटी Image Source : SOCIAL MEDIA

कई बार लोग अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में लोग अपनी जान से भी हाथ धो बैठते हैं। जल्दबाजी के चक्कर में ऐसा ना करें। नहीं तो अंजाम बहुत ही बुरी हो सकता है। लोगों को ऐसी सबक रोज मिलती है लेकिन कई लोग इस बात को कभी भी गंभीरता से नहीं लेते। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूटी पर सवार दो महिलाएं एक बच्चे के साथ रेलवे ट्रैक को पार करने की कोशिश कर रही थीं। तभी एक ट्रेन आ जाती है। फिर जो होता है वह लोगों को डरा देने के लिए काफी है।  

रेलवे ट्रैक में फंस गई महिलाओं की स्कूटी

वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक स्कूटी पर दो महिलाएं एक बच्चे के साथ सवार होकर रेलवे ट्रैक को पार करने की कोशिश कर रही हैं। तभी बीच ट्रैक पर स्कूटी का पहिया फंस जाता है। महिलाएं स्कूटी को निकालने की पूरी कोशिश करती हैं लेकिन वे उसे निकाल नहीं पातीं। तभी उसी ट्रैक पर ट्रेन आ रही होती है। पीछे बैठी महिला को यह समझ आ जाता है कि अब ऐसे में स्कूटी निकल नहीं सकती इसलिए वह उतर जाती है और स्कूटी को धक्का देने लगती है। फिर भी इसका कोई फायदा नहीं होता। बच्चा डर के मारे ट्रैक से भाग जाता है। इधर, महिलाएं अभी भी स्कूटी को ट्रैक से निकालने की कोशिश करती हैं। तभी ट्रेन आ जाती है, ट्रेन को पास आता देख दोनों महिलाएं स्कूटी को ट्रैक पर ही छोड़कर भाग जाती हैं और ट्रेन स्कूटी को रौंदते हुए आगे बढ़ जाती है।

वीडियो देख लोगों ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट

गनीमत रही कि दोनों महिलाओं और बच्चे की जान बच गई। अगर थोड़ी देर और की होती तो तीनों की जान जा सकती थी। सोशल मीडिया पर इस मामले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद तमाम लोग वीडियो पर कमेंट कर अपना रिएक्शन दे रहे हैं और इस तरह की लापरवाही को लेकर महिलाओं को खरी-खोटी सुना रहे हैं। वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इस तरह की घटनाओं के पीछे सिर्फ और सिर्फ लापरवाही होती है। जल्दबाजी में रेलवे क्रॉसिंग पार करने वालों को ये वीडियो जरूर देखना चाहिए। दूसरे ने लिखा- इतनी घटनाएं देखने के बाद भी लोग इन चेतावनियों को इग्नोर कर देते हैं और जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश करते हैं।

ये भी पढ़ें:

दुबई में डॉली चायवाला से टकराएं ऐसे लोग कि नाचने पर कर दिया मजबूर, देखें ये Viral Video

सिर पर पानी की टंकी रख डांस करती महिला का Video वायरल, लोग बोले- वाह! भाभी जी आपमें तो टैलेंट कूट-कूटकर भरा है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।