1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सिर पर पानी की टंकी रख डांस करती महिला का Video वायरल, लोग बोले- वाह! भाभी जी, आपमें तो टैलेंट कूट-कूटकर भरा है

सिर पर पानी की टंकी रख डांस करती महिला का Video वायरल, लोग बोले- वाह! भाभी जी, आपमें तो टैलेंट कूट-कूटकर भरा है

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 02, 2024 08:21 pm IST,  Updated : Jul 02, 2024 08:29 pm IST

सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला अपने सिर पर पानी की टंकी लेकर डांस करती हुई नजर आ रही है। वीडियो लोगों को खूब पंसद आ रहा है और लोग इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

सिर पर पानी की टंकी रखे महिला कर रही डांस- India TV Hindi
सिर पर पानी की टंकी रखे महिला कर रही डांस Image Source : SOCIAL MEDIA

आज तक सोशल मीडिया पर आपने तमाम तरीके के डांस वीडियो देखे होंगे लेकिन ऐसा डांस न तो आप सोशल मीडिया पर देखे होंगे और ना ही असल जिंदगी में। लेकिन इस वक्त एक महिला का ऐसा डांस वीडियो वायरल हो रहा, जिसे देख लोगों की नजरें और उंगलियां दोनों ही मोबाइल की स्क्रीन पर टिक गईं। 

सिर पर पानी की टंकी रख महिला करती रही डांस 

वीडियो में महिला को डांस करते हुए देखा जा रहा है। लेकिन महिला के डांस में सबसे खास बात यह है कि वह अपने सिर पर एक पानी की टंकी रखकर डांस कर रही है। अब आप सोचेंगे कि महिला ने पानी की टंकी को पकड़ा होगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। महिला पानी की टंकी को बिना पकड़े ही डांस कर रही है। महिला अपने सिर पर पानी की टंकी को रखकर गजब का बैलेंस बनाए हुए है। महिला को देख ऐसा लग रहा जौसे वह पहले सर्कस में काम करती हो। महिला ऐसा कमाल का बैलेंस बनाकर डांस कर रही है कि लोगों की नजरें महिला से हट ही नहीं रही है।

वीडियो देख लोगों ने महिला के टैलेंट की खूब तारीफ की

इस वायरल वीडियो को महिला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @_neetu_5650 से शेयर किया है। वीडियो को देखने के बाद लोग महिला की इस टैलेंट की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह भाभी जी। दूसरे ने लिखा- अगर मैं इस टंकी के अंदर एक बाल्टी पानी डाल दूं तो भी क्या टंकी उनके सिर पर ऐसे ही टिकी रहेगी। तीसरे ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा- किसी दिन अपना घर भी सिर पर उठा लेना और ऐसे ही डांस करती रहना। ऐसे ही वीडियो को देख कई अन्य लोगों ने भी कमेंट कर महिला के इस टैलेंट की खूब वाहवाही की।

ये भी पढ़ें:

फ्लाइट के दौरान हवा में उड़ गई प्लेन की छत, महिला पायलट ने कुछ ऐसे कराई सेफ लैंडिंग, देखें Video

"और भई! आ गया स्वाद...", कूलर पर चढ़कर नाच रही थी महिला, अगले ही पल हुआ कुछ ऐसा कि याद आ गई दादी-नानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।