1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: मामा और मौसा जी ने स्टेज पर लगा दी आग, अपने डांस से लूटा बारातियों का दिल

VIDEO: मामा और मौसा जी ने स्टेज पर लगा दी आग, अपने डांस से लूटा बारातियों का दिल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 22, 2024 05:36 pm IST,  Updated : Jun 22, 2024 06:17 pm IST

एक लड़की की शादी में उसके मामा और मौसा जी ने मिलकर अपने डांस से समां बांध दिया। मामा और मौसा जी ने ऐसा डांस किया कि सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो गया।

स्टेज पर डांस करते मामा जी और मौसा जी- India TV Hindi
स्टेज पर डांस करते मामा जी और मौसा जी Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर शादी के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियोज़ को देखकर लोगों का अच्छा खासा मनोरंजन भी हो जाता है। हाल में शादी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों की नजरें उस वीडियो से हट ही नहीं रही। वैसे तो अक्सर शादियों की महफिल दूल्हा-दुल्हन और पंडित जी लूट ले जाते हैं लेकिन इस बार इस शादी में पूरी महफिल मामा जी और मौसा जी  ने अपने नाम कर ली। मामा जी और मौसा जी का वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर छा गया।  

मामा और मौसा ने स्टेज पर दी जोरदार परफोर्मेंस

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शादी समारोह चल रहा है। एक हॉल में दूल्हा-दुल्हन के लिए महफिल सजी हुई है। लोग स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं। तभी हॉल में तीन आदमी पूरे दबंगों की तरह हॉल में एंट्री लेते हैं। तीनों की आंखों पर चश्मा चढ़ा हुआ है। तीनों लोगों का यह अवतार देख हॉल में लोगों की हूटिंग भी शुरू हो जाती है। फिर तीनों लोग स्टेज पर चढ़कर अपने-अपने स्टाइल में डांस करने लगते हैं। जैसे ही वे डांस करना शुरु करते हैं, वैसे ही हॉल में बैठे सभी लोग उनके लिए तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन करते हैं।

वीडियो को मिला 5 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज

इसके बाद तीनों लोगों ने स्टेज पर ऐसा डांस किया कि डांस फ्लोर पर आग लगा दी। उनके इस परफॉर्मेंस को देख दूल्हा-दुल्हन भी खुशी से खड़े होकर उनके लिए ताली बजाने लगते हैं। वीडियो में यह बताया गया है कि ये जो तीनों लोग डांस कर रहे हैं वह दुल्हन के मामा और मौसा जी हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर  khushboosinha927 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लोग खूब देख और लाइक कर रहे हैं। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा और 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं, इस वीडियो पर यूजर्स अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

छात्र ने आंसरशीट में बनाया हार्ट का डायग्राम, दिल के हर कोने में लिखा अपनी गर्लफ्रेंड्स का नाम, देखें VIDEO

Video: "जिससे कैंसर होगा सिर्फ वहीं खाएंगे", अजय देवगन के हमशक्ल ने बताया असली तंबाकू पहचानने का तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।