1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "और भई! आ गया स्वाद...", कूलर पर चढ़कर नाच रही थी महिला, अगले ही पल हुआ कुछ ऐसा कि याद आ गई दादी-नानी

"और भई! आ गया स्वाद...", कूलर पर चढ़कर नाच रही थी महिला, अगले ही पल हुआ कुछ ऐसा कि याद आ गई दादी-नानी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 02, 2024 06:32 pm IST,  Updated : Jul 02, 2024 06:32 pm IST

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला कूलर पर चढ़कर डांस करते हुए नजर आ रही है। लेकिन अगले ही पल महिला के साथ कुछ ऐसा होता है, जिसे वह जीवन में कभी भी नहीं भूल पाएगी।

कूलर पर चढ़कर नाच रही थी महिला- India TV Hindi
कूलर पर चढ़कर नाच रही थी महिला Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग आज कल किसी भी हद तक चले जा रहे हैं। कभी-कभी तो लोग इसी चक्कर में अपना अच्छा-खासा नुकसान करवा बैठते हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला कूलर पर चढ़कर डांस करते हुए नजर आ रही है। लेकिन महिला की यह खुशी ज्यादा देर तक टिकती नहीं है। अगले ही पल महिला के साथ कुछ ऐसा होता है कि उसे लेने के देने पड़ जाते हैं।

कूलर की सवारी, महिला को पड़ी भारी

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला कूलर पर चढ़कर बैठी हुई है और वह कूलर पर ही बैठे-बैठे डांस भी कर रही है। इस दौरान दो छोटे-छोटे बच्चे कूलर को धक्का लगाकर उसे एक गाड़ी की तरह धकेल रहे हैं। तभी अचानक से कूलर बच्चों के धक्के से लड़खड़ाते हुए नीचे गिर जाता है और कूलर पर सवार महिला मुंह के बल जमीन पर गिर पड़ती है। महिला के गिरते ही वह अपना कमर पकड़कर चिखने-चिल्लाने लगती है।  

Video देख महिला की मूर्खता पर मजे लेने लगे लोग

वीडियो को इंस्टाग्राम पर महिला ने अपने अकाउंट @SumanSain से शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए महिला ने कैप्शन में लिखा है-'कूलर भी टूटा और कमर-पैर में चोट भी लगी।' वीडियो को 7 मिलियन स भी ज्यादा लोगों ने देखा है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग महिला की मूर्खता का मजाक बना रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा- अभी और नाचना था, डांस पूरा नहीं हुआ। वहीं, कई अन्य लोगों ने महिला पर तंज कसते हुए कहा- हो गई कूलर की सवारी, आ गया स्वाद। जबकि कुछ अन्य लोगों ने कहा कि महिला ने ये सब जानबूझ कर किया है। 

ये भी पढ़ें:

"पापा ने मेरे लिए किया ही क्या है", बोलने वाले ये Video जरूर देखें, रोजी-रोटी के लिए बुजुर्ग ने पीठ पर उठाई बाइक

दिखावे की दुनिया में मशगूल इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली AK-47 लिए बॉडीगार्ड के साथ बनाया था रील

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।