इस दुनिया में जुगाड़ करने वालों की कोई कमी नहीं है। ऐसे लोगों को बस एक मौका मिल जाए और फिर ये ऐसा जुगाड़ लगाते हैं कि देखने वालों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम जुगाड़ वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको पता ही होगा कि लोग कैसे-कैसे जुगाड़ लगाते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिला ने गजब का जुगाड़ लगाया है। आइए फिर देरी नहीं करते हैं और आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक महिला के पास छोटी सी बाइक है। उसके पास कई सारे ड्रम और कुछ बाल्टियां भी हैं जिन्हें उसी बाइक के जरिए कहीं लेकर जाना है। इस काम के लिए उसके पास एक शख्स भी है मगर उस आदमी को समझ में नहीं आता है कि वो बाइक पर ये सब लेकर कैसे बैठे। इसके बाद महिला दिमाग चलाती है और फिर एक ड्रम को बाइक में फंसाती है, एक को उसकी गोद में, दो उसके हाथों में रखती है। इसके बाद बाल्टी को उसके सिर में फंस देती है और आसानी से बाइक लेकर चली जाती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
लोगों ने कैसे रिएक्ट किया?
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @TheDogeVampire नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इसने अपने दिमाग का 100 प्रतिशत इस्तेमाल किया है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- जापान बिगनर्स के लिए नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई जिंदा कैसे बचेगा वो। तीसरे यूजर ने लिखा- वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है। चौथे यूजर ने लिखा- बेचार अंकल की क्या गलती थी। वहीं एक यूजर ने लिखा- वाह सिर भी नहीं छोड़ा।
ये भी पढ़ें-
इस आदमी ने 'वड़ा पाव गर्ल' का बनवाया टैटू, Video देखने के बाद भड़क गए इंटरनेट यूजर्स