1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. देसी जुगाड़ करना लड़की को पड़ गया भारी, Video सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल

देसी जुगाड़ करना लड़की को पड़ गया भारी, Video सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 02, 2024 06:50 am IST,  Updated : Jul 02, 2024 06:50 am IST

एक लड़की ने अपने बालों को घुंघराले करने के लिए देसी जुगाड़ का सहारा लिया मगर उसे ऐसा करना भारी पड़ गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
देसी जुगाड़ से लड़की बालों को घुंघराले करवा रही थी मगर कान जल गया Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में जुगाड़ करने वालों की कोई नहीं है। लोगों को जहां जरूरत पड़ती है, वो जुगाड़ करने में लग जाते हैं। कुछ लोगों के जुगाड़ तो इतने कमाल के होते हैं कि देखने वाला हैरान हो जाता है। आप में से जितने भी लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं, उन्हें तो दिन भर ना जाने कितने ही वीडियो ऐसे दिखते होंगे जिसमें लोग एक से बढ़कर एक जुगाड़ करते हैं। अधिकतर समय तो जुगाड़ से काम चल जाता है मगर कभी-कभी ये जुगाड़ उल्टा भी पड़ जाता है जैसा एक लड़की के साथ हुआ। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

जुगाड़ करना पड़ गया भारी

किसी पार्टी या फंक्शन में जाने के लिए हर कोई अपने मुताबिक तैयार होता है। वहां कई लड़कियां ऐसी भी होती हैं जो अपने साथ अपने बालों को भी नया लुक देती हैं। ऐसा ही एक लड़की ने सोचा और अपने बालों को घुंघराले करने के लिए देसी जुगाड़ का तरीका अपनाया। दरअसल लड़की को बाल घुंघराले करने थे तो उसकी दोस्त एक छोटे से रॉड को गर्म करके लाती है और फिर उसमें लड़की के बालों को गोल-गोल घुमाती है। मगर जब बात बालों को उससे निकालने की होती है तो वह रॉड लड़की के कान पर लग जाता है और उसका कान थोड़ा सा जल जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'पापा की परी कुछ भी कर सकती है, फिलिप्स से 1.25 करोड़ का पैकेज ऑफर हुआ है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ऐसा लड़कियां अकसर करती हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- आए हाय कर दिया काम। तीसरे यूजर ने लिखा- जुगाडू है दीदी। वहीं एक यूजर ने लिखा- पापा की परी कुछ भी कर सकती है।

ये भी पढ़ें-

"नरक की आग में जलेगा तू ...", नीम वाला पराठा बनाते देख शख्स पर भड़के लोग - VIDEO

इस बाबा के पास चले गए तो पीट-पीटकर छुड़ा देंगे शराब पीने की आदत, वायरल Video में किया जा रहा ये दावा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।