1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स की पैंट में घुसा किंग कोबरा, फिर जो हुआ Video में खुद ही देख लें

शख्स की पैंट में घुसा किंग कोबरा, फिर जो हुआ Video में खुद ही देख लें

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 01, 2024 10:37 pm IST,  Updated : Jul 01, 2024 10:37 pm IST

एक शख्स की पैंट में कोबरा सांप घुस गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

पैंट में घुसा कोबरा सांप- India TV Hindi
पैंट में घुसा कोबरा सांप Image Source : SOCIAL MEDIA

सांप को देखते ही लोग कोसों दूर भाग खड़े होते हैं। लेकिन तब क्या होगा जब सांप आपकी पैंट में ही घुस जाए। सोचकर ही डर के मारे रोंगटे खड़े हो जाएंगे। लेकिन ऐसी ही एक घटना सच में एक शख्स के साथ घट गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @unikinfold नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लगभग 80 हजार लोगों ने लाइक किया है और 30 लाख लोगों ने देखा है। वीडियो देखने के बाद तमाम लोग सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं।

Related Stories

थाईलैंड का है ये मामला

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप सो रहे शख्स की शॉर्ट्स में घुसा हुआ है। शख्स जस का तस लेटा हुआ है और रेस्क्यू के लिए आए स्नेक कैचर उसके अंडरवियर से उस कोबरा सांप को निकालते नजर आ रहे हैं। घटना थाईलैंड के रेयॉन्ग की बताई जा रही है। जब एक शख्स रात में बॉक्सर पहनकर सोया हुआ था। अचानक से उसे अपने बॉक्सर के अंदर कुछ हलचल सी महसूस हुई। पहले तो उसे लगा कि कोई उसके साथ शरारत कर रहा है लेकिन थोड़ी देर बाद ही उसे यह एहसास हो गया कि उसके बॉक्सर में सांप घुसा हुआ है।

सांप को ऐसे निकाला गया बाहर

पैंट में सांप के होने का पता चलने के बाद शख्स ने अपने दोस्त को ये बात बताई। जिसके बाद शख्स के दोस्त ने उसकी पैंट के अंदर झांक कर देखा, तब जाकर यह पता चला कि सांप सच में शख्स के बॉक्सर के अंदर घुसा हुआ है। दोस्त ने शख्स को हिलने-डुलने से मना किया। शख्स ने हिम्मत जुटाई और दोस्त के कहने पर वैसे ही शांत होकर लेटा रहा। इसके बाद शख्स के दोस्त ने स्नेक कैचर्स को कॉल कर रेस्क्यू के लिए बुलाया। तब जाकर रेस्क्यू टीम आई और शख्स की पैंट से सांप को बाहर निकाला। सांप को शॉर्ट से बाहर निकालने के बाद पता चला कि जो सांप घुसा था वो एक खतरनाक कोबरा सांप था। सांप को निकालने के बाद उसे एक बैग में रखकर सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया गया।

ये भी पढ़ें:

बैलों से बचने के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़ गए लोग, Video देख रोके रुक नहीं रही लोगों की हंसी 

सड़क किनारे करतब दिखाते हुए बच्चे का Video हुआ वायरल, हैरतअंगेज कारनामा देख भौचक्के रह गए लोग

ऋतिक रोशन जूस कब से बेचने लगे? Video देख लोगों की जुबां पर सिर्फ यहीं एक सवाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।