1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूटी में छुपा बैठा था किंग कोबरा, शख्स के निकालते ही मारने लगा फुंफकार, देखें ये खतरनाक Video

स्कूटी में छुपा बैठा था किंग कोबरा, शख्स के निकालते ही मारने लगा फुंफकार, देखें ये खतरनाक Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 02, 2024 12:05 am IST,  Updated : Jun 02, 2024 12:05 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक सांप स्कूटी में छुपकर बैठा हुआ है। सांप को एक स्नेक कैचर स्कूटी से निकालते नजर भी आ रहा है।

स्कूटी के अंदर छुपा सांप।- India TV Hindi
स्कूटी के अंदर छुपा सांप। Image Source : SOCIAL MEDIA

कई बार ऐसा होता है कि सांप हमारे घरों में छुप जाते हैं। कई बार तो ये सांप ऐसे किसी जगह पर छुप जाते हैं जहां इन्हें देखना नामुमकिन होता है। अब आप सोचिए कि आपके गाड़ी में कोई किंग कोबरा आकर छुप गया हो। ऐसे में आपकी क्या हालत होगी। सोचकर ही रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। कुछ ऐसा ही हुआ एक शख्स के साथ। जहां शख्स की स्कूटी में सांप छुपकर बैठा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

स्कूटी से निकला सांप

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशालकाय और जहरीला कोबरा किसी तरह एक स्कूटी में छुपकर बैठा हुआ है और वह निकलने का नाम तक नहीं ले रहा है। ऐसे में सांप को निकालने के लिए एक स्नेक कैचर को बुलाया जाता है। स्नेक कैचर बड़ी ही सावधानी से उस कोबरा को स्कूटी से निकालता है। वीडियो में दिख रहा है कि स्नेक कैचर सांप की पूंछ पकड़े हुए है, सांप का मुंह स्कूटी के हैंडल के अंदर है। स्नेक कैचर एक स्टिक की मदद से धीरे-धीरे कोबरा को निकालता है। सांप के निकालते वह स्नेक कैचर को फुंफकारने लगता है। इसके बाद वह खुद को ही काटने लगता है। हालांकि स्नेक कैचर सावधानी से काम कर रहा था इसलिए सांप उस पर हमला नहीं कर पाया।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

घटना मध्य प्रदेश के इंदौर की बताई जा रही है। जिस शख्स ने कोबरा का रेस्क्यू किया, उसका नाम राजेश है। इस चौंका देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर rajesh_indori_snake_rescuer_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1.3 मिलियन लोगों ने देखा और 27 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘स्कूटी के साथ सांप फ्री मिला होगा’, तो दूसरे ने लिखा- "ये स्कूटी का नया फीचर है।"

ये भी पढ़ें:

इस नाई के यहां बाल कटवाने के लिए जिगरा चाहिए, हेयर कटिंग का यह Video देख लोगों की हवा ही निकल गई

कांच की बोतलों पर टिका दी भारी भरकम सिलाई मशीन, Video में चचा का कमाल देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।