1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: घर में रखे फ्रिज में छुपा था किंग कोबरा, पकड़ने गया शख्स तो सांप ने कर दिया हमला

Video: घर में रखे फ्रिज में छुपा था किंग कोबरा, पकड़ने गया शख्स तो सांप ने कर दिया हमला

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 02, 2024 05:58 pm IST,  Updated : Jun 02, 2024 06:02 pm IST

घरों में छुपे सांप के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलते रहते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। जिसमें एक किंग कोबरा फ्रिज के पीछे छुपा हुआ नजर आ रहा है।

फ्रीज के पीछे छुपा था सांप- India TV Hindi
फ्रीज के पीछे छुपा था सांप Image Source : SOCIAL MEDIA

सांप को देखते ही लोगों की सांसें अटक जाती हैं। अक्सर सांप हमारे घरों में घुस आते हैं और किसी ऐसी चीज में छुप कर बैठ जाते हैं, जहां हम सोच भी नहीं सकते। हाल में ऐसी ही एक घटना सोशल मीडिया पर सामने आई है। जहां एक सांप घर में रखे फ्रिज में छिपा बैठा था। जिसका वीडियो लोग धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं।

फ्रीज के पीछे छिपा हुआ था सांप

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़ा सा काला किंग कोबरा फ्रिज के पीछे छिपा हुआ है और फन फैलाकर फुफकारता नजर आ रहा है। वहीं, एक स्नेक कैचर सांप को पकड़ने की कोशिश कर रहा है लेकिन सांप खुद को बचाने के लिए उस पर लगातार हमले करते जा रहा है। चूंकि स्नेक कैचर सांपों को पकड़ने में माहिर होते हैं इसलिए वह सांप के हमले से बार-बार बचते हुए उसे पकड़ने की कोशिश कर रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर आकाश जाधव नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए आकाश ने कैप्शन में लिखा- 'फ्रिज के पीछे छिपा हुआ था खतरनाक कोबरा सांप। #cobra #snake #animal'

वीडियो देख लोगों के छूटे पसीने

वीडियो को खबर लिखे जाने तक 77 लाख लोगों ने देखा और 1 लाख 74 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, वीडियो पर यूजर्स तमाम तरह की अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- भाई मुझे तो सांप से बहुत डर लगता है, आपकी हिम्मत को मैं सलाम करता हूं। दूसरे ने लिखा- इतना खतरनाक सांप मैंने पहले कभी भी नहीं देखा था। इससे पहले भी कई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिले हैं जिसमें सांप घर के अंदर, तो कभी हेलमेट में, कभी गाड़ी या फिर दीवारों के बीच जाकर छिप जाते हैं। जिन्हें निकालना बहुत ही मुश्किल काम होता है।

ये भी पढ़ें:

बम की तरह फटा AC, वायरल Video में धू-धू कर जलते दिखा

Airport पर पागलों की तरह लोट-लोटकर नाची महिला, Video देख लोगों ने कहा - दीदी कम से कम इस जगह को तो बख्श दीजिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।