1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बम की तरह फटा AC, वायरल Video में धू-धू कर जलते दिखा

बम की तरह फटा AC, वायरल Video में धू-धू कर जलते दिखा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 02, 2024 05:01 pm IST,  Updated : Jun 02, 2024 05:01 pm IST

AC के फटने की खबरें आजकल खूब आ रही हैं। हाल में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक घर के छत पर रखे AC यूनिट में आग लग गई और वह धू-धू कर जलने लगा।

जलता हुआ AC- India TV Hindi
जलता हुआ AC Image Source : SOCIAL MEDIA

AC Blast Video: पूरे देश में गर्मी चरम पर है और लोग इस मौसम में बुरी तरह से बेहाल हैं। चारो तरफ गर्मी को लेकर हाहाकार मचा हुआ। गर्मी से बचने के लिए लोग पूरा-पूरा दिन AC में ही बीता रहे हैं। इधर, इसी बीच AC ब्लास्ट होने की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे की वीडियो वायरल हुए जिसमें AC के फटने की खबरें सामने आईं। दिल्ली और नोएडा में AC फटने से घरों में भीषण आग तक लग गई। अब AC फटने का ताजा मामला पंजाब के रोपड़ जिले से सामने आया है। जहां छत पर रखा एक AC में बम की तरह फट गया जिसके बाद AC में आग लग गई और वह धू-धू कर जलने लगा। इस घटना का भी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

AC में लगी आग

वीडियो में यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि घर के छत पर रखा एक आउटडोर AC धू-धू कर जल रहा है। वीडियो को पंजाब के रोपड़ जिले का बताया गया है। वीडियो में पीछे से एक शख्स की आवाज आ रही है जो बोल रहा है कि एसी यूनिट में स्टेबलाइजर नहीं लगा था, इसलिए उसमें आग लग गई। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विवेक सिंह नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। 

क्यों फट जाता है AC

वीडियो को पोस्ट करते हुए विवेक सिंह ने कैप्शन में लिखा है- "रोपड़, पंजाब से एक और वीडियो जिसमें अत्यधिक गर्मी के कारण AC जलता हुआ दिख रहा है। लेकिन इसके पीछे कई और कारण भी हैं। पहला करंट को संतुलित करने के लिए स्टेबलाइजर नहीं लगाया गया। दूसरा धूप से बचाने के लिए प्लास्टिक शेड नहीं है और तीसरा लगातार घंटों-घंटों तक AC का उपयोग करना।"

AC को Blast होने से कैसे बचाएं?

  • AC का आउटडोर किसी गर्म स्थान पर ना रखें।
  • वायरिंग के दौरान तांबे के तार का इस्तेमाल करें।
  • AC के फिल्टर को महीने में एक बार साफ जरूर करें।
  • लंबे समय तक AC का इस्तेमाल न करें। 

  

ये भी पढ़ें:

Airport पर पागलों की तरह लोट-लोटकर नाची महिला, Video देख लोगों ने कहा - दीदी कम से कम इस जगह को तो बख्श दीजिए

ये कोई खिलौना नहीं बल्कि दुनिया की सबसे छोटी कार है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।