1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बाबा के पास चले गए तो पीट-पीटकर छुड़ा देंगे शराब पीने की आदत, वायरल Video में किया जा रहा ये दावा

इस बाबा के पास चले गए तो पीट-पीटकर छुड़ा देंगे शराब पीने की आदत, वायरल Video में किया जा रहा ये दावा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 01, 2024 11:15 pm IST,  Updated : Jul 01, 2024 11:19 pm IST

सोशल मीडिया पर एक बाबा का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि बाबा पीट पीटकर लोगों की शराब पीने की बुरी आदतों को छुड़ाते हैं।

भक्त की पिटाई करते हुए बाबा।- India TV Hindi
भक्त की पिटाई करते हुए बाबा। Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में अंधविश्वास का कारोबार बहुत ही तेजी से फल-फूल रहा है। भारत में न जाने कितने ही बाबा इस कारोबार से करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। लग्जरी लाइफ जी रहे हैं। सिर्फ और सिर्फ लोगों की आंखों में धूल झोंककर। इस देश में बाबाओं की कोई कमी नहीं है। कोई मिनटों में लोगों के सारे दुख-दर्द दूर कर दे रहा तो कोई चुटकी बजाते ही आपके मन की सारी मुराद पूरी कर दे रहा है। कई बाबा तो ऐसे हैं जिनके यहां जो भी होता है, उसे वह चमत्कार से कम नहीं बताते। हाल में ही एक ऐसे ही बाबा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बाबा अपने पिटाई वाले टोटके से लोगों की शराब छुड़ाने का दावा कर रहे हैं। बाबा अपने भक्तों की पिटाई करके उनकी शराब की बुरी आदतों को छुड़ाते हैं।

बाबा करते हैं शराब की लत छुड़ाने का शर्तिया इलाज

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा रहा है कि एक बाबा के सामने एक शख्स बैठा हुआ है। उसके अगल-बगल भी कई और लोग बैठे हुए हैं। तभी अचनाक से बाबा ने शख्स के बालों को पकड़ लिया और उसे पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद बाबा ने शख्स के चेहरे और पीठ पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। कुछ देर तक तो शख्स चुपचाप उनके थप्पड़ों को बर्दाश्त करता रहा लेकिन थोड़ी देर बाद शख्स बाबा के थप्पड़ों से छटपटाने लगा और खुद को बाबा की चुंगल से छुड़ाने की कोशिश करने लगा। एक तरफ जहां बाबा उस शख्स को पीट रहे हैं तो वहीं, लोग शांति से बैठकर उन्हें देख रहे हैं। 

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि बाबा उन लोगों की शर्तिया इलाज करते हैं, जिन लोगों को शराब पीने की गंदी आदत लगी हुई है। उनके इस इलाज करने के तरीके का वीडियो किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जो अब खूब वायरल हो रहा है। हालाँकि इंडिया टीवी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इतनी मार खाने के बाद तो किसी का भी नशा उतर जाएगा। दूसरे ने लिखा- लो अब मार्केट में एक और बाबा आ गए। तीसरे ने लिखा- बाबा तो समाज सुधार के लिए बहुत ही बड़ा काम कर रहे हैं। सरकार से हमारी गुजारिश है कि ऐसे बाबओं की बंपर भर्ती की जाए। 

ये भी पढ़ें:

शख्स की पैंट में घुसा किंग कोबरा, फिर जो हुआ Video में खुद ही देख लें

ऋतिक रोशन जूस कब से बेचने लगे? Video देख लोगों की जुबां पर सिर्फ यहीं एक सवाल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।