1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारी सामान को ले जाने के लिए शख्स ने दौड़ाया दिमाग और खोज निकाली गजब की तरकीब, Video वायरल

भारी सामान को ले जाने के लिए शख्स ने दौड़ाया दिमाग और खोज निकाली गजब की तरकीब, Video वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 02, 2024 12:42 pm IST,  Updated : Jul 02, 2024 12:42 pm IST

एक शख्स ने बहुत सारे बांस को एक साथ ले जाने के लिए एक ऐसी तरकीब खोजी जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आपको दिन में कम से कम 3-4 वीडियो ऐसे दिख ही जाएंगे जिसमें लोगों का जुगाड़ देखने को मिल जाएगा। सुबह से लेकर शाम तक कई वीडियो वायरल होते हैं और उन्हीं वीडियोज के बीच में कुछ वीडियो निकल आते हैं जिसमें लोगों का जुगाड़ दिखता है। कोई जुगाड़ से घर में ही वाशिंग मशीन बना देता है तो कोई स्कूटर में जुगाड़ लगाकर उसे एक तरह का लिफ्ट का इंजन बना देता है। कुल मिलाकर बात यह है कि सोशल मीडिया पर जुगाड़ के वीडियो वायरल होते रहते हैं। उन्हीं वीडियोज में एक से एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है।

ऐसा जुगाड़ कभी देखा है?

अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक जुगाड़ देखने को मिला। वीडियो की शुरूअत में नजर आ रहा है कि कोई बहुत सारे बांस को एक वैन या फिर ठेले पर लोड करके कहीं ले जा रहा है। मगर जैसे ही पूरा वीडियो दिखा तो दिमाग ही हिल गया। दरअसल एक शख्स ने दो पहियों के ऊपर सभी बांस को लोड किया है और फिर आगे ले जाकर जुगाड़ के साथ कुछ बांस को अपनी बाइक के साथ बांध लिया है। इसके बाद वह अपनी बाइक के सहारे उन सभी को खींचते हुए लेकर जा रहा है। इस तरह शख्स ने जुगाड़ से अपना काम किया।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स जिसे पहले ट्विटर के नाम से जानते थे, उसपर @RVCJ_FB नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 18 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- गजब का जुगाड़ है। दूसरे यूजर ने लिखा- अचानक ब्रेक लगने पर पता चलेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- सलाम है इसे।

ये भी पढ़ें-

समुद्र की लहरों के बीच स्कूटी लेकर पानी में चला गया शख्स, Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान

इंडिया के T20 वर्ल्ड कप जीतते ही खुशी से झूम उठा जोमैटो का डिलीवरी बॉय, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।