1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बंदे के दिमाग को सलाम है, जुगाड़ देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश, देखें वायरल Video

इस बंदे के दिमाग को सलाम है, जुगाड़ देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश, देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 26, 2024 06:41 pm IST,  Updated : Jun 26, 2024 06:41 pm IST

एक शख्स की साइकिल के आगे वाले पहिए में टायर और ट्यूब नहीं था। इसके बाद उसने साइकिल को चलाने के लिए ऐसी तरकीब निकाली जिसे देखने के बाद आपका हैरान होना तो तय ही है।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने साइकिल चलाने के लिए किया गजब का जुगाड़ Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका समाधान नहीं निकाला जा सकता है। इंसान अगर अपने आपको शांत करके समाधान की तलाश करे तो वह हर समस्या का समाधान खोज सकता है। और यह बात किस हद तक सच है, यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के यूजर्स काफी अच्छे से जानते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें लोगों ने ऑल्टरनेट तरीके से अपना काम चलाया है। आपने भी कोई ना कोई वीडियो ते देखा ही होगा और अगर नहीं देखा है तो फिर अभी वायरल हो रहे वीडियो को देख लीजिए।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर एक गजब का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स छोटी सी साइकिल को चलाता हुआ नजर आ रहा है। मगर जैसे ही उसकी साइकिल के आगे वाला पहिया नजर आया, हर कोई हैरान हो गया। दरअसल उस आदमी की साइकिल के आगे वाले पहिए में ना तो टायर है और ना ही ट्यूब बचा हुआ है। तो अब वह साइकिल को अच्छे से कैसे चलाए? इसके लिए उसने दिमाग लगाया और पहिए में रोलर स्केटिंग लगा देता है। एक स्केट पहिए के बिल्कुल नीचे लगा दिया और दूसरे स्केट को उसके बिल्कुल ऊपर लगाते हुए पहिए को लॉक कर दिया है। और इसके बाद वह अपनी साइकिल को बड़े ही मजे से चला रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @RVCJ_FB नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इसने अपने दिमाग का 200% इस्तेमाल किया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 17 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- लोगों के दिमाग को सलाम है भाई। दूसरे यूजर ने इमोजी शेयर करते हुए शख्स के जुगाड़ की तारीफ की है।

ये भी पढ़ें-

किंग कोहली की बात ही अलग है! टाइम्स स्क्वायर पर दिखा विराट का शानदार स्टैच्यू, Video हुआ वायरल

ये तो गजब का आविष्कार है भाई! कपड़े धोने का तरीका देख वाशिंग मशीन बनाने वाले भी हिल जाएंगे, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।