1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. किंग कोहली की बात ही अलग है! टाइम्स स्क्वायर पर दिखा विराट का शानदार स्टैच्यू, Video हुआ वायरल

किंग कोहली की बात ही अलग है! टाइम्स स्क्वायर पर दिखा विराट का शानदार स्टैच्यू, Video हुआ वायरल

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 26, 2024 04:37 pm IST,  Updated : Jun 26, 2024 04:37 pm IST

सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद विराट कोहली के फैंस खुशी से झूम उठेंगे। वीडियो टाइम्स स्क्वायर का है जिममें विराट कोहली का एक बड़ा सा स्टैच्यू दिखाई दे रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

विराट कोहली, यह एक नाम नहीं बल्कि ब्रांड है। भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने खेल के दम पर भारत ही नहीं पूरे दुनिया ऐसी ख्याति पाई है कि अब उन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है। विराट कोहली के फैंस भारत में तो है ही, इसके अलावा पूी दुनिया में उनकी फैन फॉलोविंग है और दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी उनके खेल की तारीफ करते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद विराट कोहली के फैंस खुशी से फूले नहीं समाएंगे। वीडियो न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर का है। आइए फिर अब आपको ये बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

टाइम्स स्क्वायर पर छा गए विराट कोहली

दुनिया की फेमस मैट्रेस ब्रांड ड्यूरोफ्लेक्स को तो आप सभी जानते ही होंगे जिसके ब्रांड एंबेसडर विराट कोहली हैं। इस कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जो न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर का है। वीडियो में विराट कोहली का एक बड़ा सा स्टैच्यू देखने को मिल रहा है। विराट कोहली का यह स्टैच्यू उनके क्रिकेट अटायर में है। उनके हाथ में उनका बल्ला नजर आ रहा है जिसे उन्होंने हवा में उठाया हुआ है। वीडियो को शेयर करते हुए ड्यूरोफ्लेक्स ने कैप्शन में लिखा, 'हाल ही में अनावरण किया गया, प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर पर विराट कोहली की एक विशाल प्रतिमा।'

यहां देखें वायरल वीडियो

फैंस ने कैसे रिएक्ट किया?

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भारतीय क्रिकेटरों की ताकत अब विश्व स्तर पर पहचानी जाने लगी है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये GOAT है। आपको बता दें कि GOAT का मतलब ग्रेट ऑफ ऑल टाइम होता है। तीसरे यूजर ने लिखा- किंग कोहली की ताकत।

ये भी पढ़ें-

ये तो गजब का आविष्कार है भाई! कपड़े धोने का तरीका देख वाशिंग मशीन बनाने वाले भी हिल जाएंगे, देखें Video

देर रात कुत्तों से बचने के लिए लड़कों ने अपनाई गजब की ट्रिक, Video देख आप हो जाएंगे लोटपोट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।