1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सिर्फ 2 इंच बढ़वाने के लिए शख्स ने करवाया दर्दनाक ऑपरेशन, सोशल मीडिया पर लोगों से शेयर किया अपनी दर्द-ए-दास्तां

सिर्फ 2 इंच बढ़वाने के लिए शख्स ने करवाया दर्दनाक ऑपरेशन, सोशल मीडिया पर लोगों से शेयर किया अपनी दर्द-ए-दास्तां

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 09, 2023 07:27 am IST,  Updated : Dec 09, 2023 07:30 am IST

एक शख्स ने अपनी लंबाई बढ़ाने के लिए दुनिया का सबसे दर्दनाक ऑपरेशन करवाया। जिसके बाद उसे काफी पछतावा हुआ। शख्स ने अपना अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

एफेर्सोन कोश- India TV Hindi
एफेर्सोन कोश Image Source : SOCIAL MEDIA

अक्सर हमने सुना है कि अगर आपको गोरा होना है तो दूध पीना पड़ेगा। लंबा होना है तो पेड़ से लटकते रहिए। ऐसे ही अगर अपनी बॉडी को अच्छा बनाना है तो मेहनत करना पड़ता था। लेकिन आजकल ये सब करने के बजाय लोग शॉर्टकट अपनाते हैं और ये शॉर्टकट है सर्जरी। सर्जरी से लोग काले से गोरे, मोटे से पतले, नाटे से लंबे हो जाते हैं। अब इस भाई साहब को ही देख लीजिए इन्होंने अपनी हाईट बढ़ाने के लिए क्या कुछ नहीं किया।

लंबाई बढ़ाने के लिए शख्स ने करवाया सबसे दर्दनाक ऑपरेशन

लोग अपनी बॉडी पार्ट्स को लेकर कितना सेंसिटिव होते हैं आपको इस केस से पता चल जाएगा। दरअसल, एफेर्सोन कोश नाम के शख्स ने अपनी लंबाई बढ़ाने के लिए एक सर्जरी करवाई थी। जिसका अनुभव उसने सोशल मीडिया पर शेयर किया। एफेर्सोन कोश ने बताया कि पहले उसकी हाईट सिर्फ 5.6 इंच था लेकिन सर्जरी के बाद उसकी हाईट 5.8 इंच हो गई है। इस दो इंच के लिए उसने दुनिया का सबसे दर्दनाक ऑपरेशन करवाया है। इस ऑपरेशन के बाद वह कई रातों तक सो नहीं पाया। दर्द से रात भर रोते रहता था। उसने बताया कि वह जैसे ही सोने की कोशिश करता उसे भयंकर दर्द होने लगता था और वह बेचैन होकर उठ जाता था। दर्द की वजह से उसकी नींद गायब हो गई थी।

ऑपरेशन के बाद एफेर्सोन कोश।
Image Source : SOCIAL MEDIAऑपरेशन के बाद एफेर्सोन कोश।

ऑपरेशन महंगा और दर्दनाक भी

उसने ये भी बताया कि ये ऑपरेशन काफी महंगा है और उससे भी ज्यादा दर्दनाक है। एफेर्सोन कोश को ये सर्जरी करवाने में 1 करोड़ 45 लाख खर्च करने पड़े थे। उसने ये सर्जरी 4 महीने पहले करवाई थी। सर्जरी के 4 महीने बाद अब वह थोड़ा लंबा हो गया है। वह अब आराम से चल फिर सकता है और फुटबॉल भी खेल सकता है।

ये भी पढ़ें:

Traffic रूकते ही लड़की हो गई मतवाली, Himesh Reshammiya के गाने पर डांस का वीडियो वायरल

कैसा ये इश्क है, बॉयफ्रेंड ने लड़की को खून से बना नेकलेस किया गिफ्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।