1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बर्थडे पर बीवी ने लॉटरी टिकट किया गिफ्ट, शख्स ने जीता 80 लाख रुपए

बर्थडे पर बीवी ने लॉटरी टिकट किया गिफ्ट, शख्स ने जीता 80 लाख रुपए

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 31, 2022 04:40 pm IST,  Updated : Dec 31, 2022 04:40 pm IST

नॉर्थ कैरोलिना के एक व्यक्ति को उसकी पत्नी ने उसके बर्थडे पर लॉटरी टिकट खरीदकर दिया था। जिसमें उसने इनाम के तौर पर 80 लाख रुपए जीत लिए।

एक शख्स ने जीता 80 लाख की लॉटरी। - India TV Hindi
एक शख्स ने जीता 80 लाख की लॉटरी।

नॉर्थ कैरोलिना के एक व्यक्ति का बर्थडे कुछ ज्यादा ही स्पेशल हो गया। जन्मदिन के अवसर पर शख्स की बीवी ने उसे गिफ्ट के तौर पर लॉटरी टिकट खरीद कर दिया था। व्यक्ति ने जैसे ही लॉटरी को स्क्रैच किया उसके होश उड़ गए। उसे अपने किस्मत पर भरोसा नहीं हो रहा था कि उसने 80 लाख रुपए का लॉटरी जीत लिया है। 

जन्मदिन के उपहार से शख्स ने जीता 80 लाख रुपए की लॉटरी

एशबोरो के चार्ल्स कैगले ने बताया,"29 दिसंबर को मेरा 71वां जन्मदिन था। मेरी पत्नी ने मुझे एशबोरो में साउथ फेएटविले स्ट्रीट पर रेडी मार्ट से एक जन्मदिन का तोहफा खरीद कर दिया था और वह गिफ्ट कुछ और नहीं बल्कि एक लॉटरी टिकट था। जब मैंने लॉटरी टिकट स्क्रैच किया तब मैंने देखा कि मैंने 80 लाख रुपए जीत लिया है। " उसके बाद मैंने अपनी बीवी को कॉल किया और उसे बताया कि जो लॉटरी तुमने दी थी उससे मैंरी 80 लाख रुपए की लॉटरी लग गई है।"

जब तक पैसे अकाउंट में नहीं आते तब तक मुझे भरोसा नहीं है- विजेता

कैगले ने कहा कि मेरी बीवी को और मुझे तो पहले भरोसा ही नहीं हुआ कि मैंने 80 लाख रुपए की लॉटरी जीत ली है। हम दोनों बहुत खुश थे। फिर भी मुझे अपने किस्मत पर ज्यादा यकीन नहीं होता। मैं तभी यकीन करूंगा जब लॉटरी की जीती हुई रकम मेरे बैंक अकाउंट में आ जाएगी। इन पैसों से तो सबसे पहले मैं अपने सारे बिल पे कर दूंगा फिर आगे इन्हें खर्च करने के लिए मैं एक योजना बनाउंगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।