1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घोड़ी ने युवक को सिखाया सबक, जीवन भर नहीं करेगा ऐसा काम

घोड़ी ने युवक को सिखाया सबक, जीवन भर नहीं करेगा ऐसा काम

 Published : Apr 18, 2023 05:09 pm IST,  Updated : Apr 18, 2023 05:18 pm IST

इस वीडियो को देखने के बाद आपके मन में सवाल उठने वाले हैं। वीडियो में युवक इतनी बुरी तरह फंस जाता है कि आप देख दंग रह जाएंगे।

the mare kicked- India TV Hindi
घोड़ी ने मारी लात Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया की दुनिया भी अजीब होती है। आपको यहां कब क्या देखने को मिल जाएगा कोई आइडिया नहीं होता है। आए दिन कई ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाते हैं जिन्हें देखने के बाद कोई भी हैरान रह जाता है। एक पल के लिए उन वीडियोज को देखकर लगता है कि अगर सच में ऐसा हुआ होता तो उस शख्स का क्या हुआ होगा। जैसे इस वीडियो को देखने के बाद आपके मन में सवाल उठने वाले हैं। वीडियो में युवक इतनी बुरी तरह फंस जाता है कि आप देख दंग रह जाएंगे। 

घोड़े ने युवक के प्राइवेट पार्ट मारी लात 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स नजर आ रहा है। वह घोड़ी को कुछ खिला रहा होता है, लेकिन तभी ऐसा हादसा हो जाता है कि युवक काफी घबरा जाता है। युवक तेजी से दौड़ने लगता है। वीडियो में आगे आप देखेंगे तो पता चलेगा कि घोड़ी युवक के प्राइवेट पार्ट पर लात मारती है, जिससे वह दर्द के मारे वहां से भाग जाता है। ये वीडियो अपने आप में हैरान करने वाला है। आप सोच सकते हैं कि उस इंसान को कितना दर्द हुआ होगा। 

यूजर्स ने दिए कई फनी रिएक्शन
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। इस खबर को लिखे जाने तक इसे एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं।  एक यूजर ने लिखा कि मैंने देखा कि युवक बकरी की तरह भागा। यूजर ने लिखा कि आप समझ सकते हैं कि भाई को कैसा लग रहा होगा। यह वाकई कमाल का वीडियो है। वीडियो पर लोगों के कुछ रिएक्शन हंसने वाले भी हैं, जिनके रिप्लाई पढ़ने के बाद अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।