1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: शादी में हुई जबरदस्त मार-कुटाई, शराब को लेकर मामूली विवाद में चले लाठी-डंडे और गोलियां

VIDEO: शादी में हुई जबरदस्त मार-कुटाई, शराब को लेकर मामूली विवाद में चले लाठी-डंडे और गोलियां

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Mar 23, 2026 03:39 pm IST,  Updated : Mar 23, 2026 03:39 pm IST

Mathura Marriage Clash: मथुरा के शादी समारोह में मामूली विवाद तब भीषण युद्ध में बदल गया जब दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। इस दौरान, पार्षद पति ने फायरिंग भी कर दी। इसका वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Mathura Marriage- India TV Hindi
मथुरा में शादी के दौरान बवाल Image Source : REPORTER INPUT

Mathura Marriage Fight Video: यूपी के मथुरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शादी समारोह में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। फायरिंग के इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी पार्षद प्रतिनिधि की रेंज रोवर कार को जब्त कर लिया है। हालांकि, घटना के एक हफ्ते बाद भी मुख्य आरोपी अब तक फरार है। इस शादी में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शादी समारोह में शराब को लेकर 'भंयकर' जंग

बता दें कि ये मामलामथुरा के कोतवाली क्षेत्र की जनकपुरी कॉलोनी स्थित राम सिया वाटिका का है। बीते 12 मार्च की रात करीब 12 बजे शादी समारोह के दौरान शराब को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। फिर देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इसी दौरान, पार्षद पति तिलकवीर अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कई राउंड फायरिंग कर दी।

फायरिंग में भरतपुर की रहने वाली महिला घायल

इस फायरिंग में राजस्थान के भरतपुर की रहने वाली एक महिला कविता घायल हो गई। फिर वारदात के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पार्षद पति समेत 9 नामजद और 32 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी के हथियारों में पिस्टल, रिवॉल्वर और रायफल के लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश भी की है। साथ ही उसके घर से दो गाड़ियों को जब्त कर थाने में खड़ा किया गया।

पुलिस ने जब्त की आरोपी की रेंज रोवर

बीते रविवार को पुलिस ने आरोपी की रेंज रोवर कार को भी जब्त कर लिया। हालांकि, अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का फोन बंद है, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस करने में मुश्किल हो रही है। वहीं, आरोपी पार्षद पति ने 16 मार्च को जिला अदालत में जमानत याचिका भी दाखिल की है, जिस पर 27 मार्च को सुनवाई होगी। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक आरोपी को गिरफ्तार कर पाती है।

(इनपुट- मोहन श्याम शर्मा)

ये भी पढ़ें- SDM पति और SDM पत्नी में 'महाभारत'! 20 करोड़ दहेज और खून की धमकी मामले में FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा केस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।