1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गुंडों के बीच फंस गई मोनालिसा, अकेले ही सबको चटाई धूल, Video देख लोगों ने खूब ठोकी ताली

गुंडों के बीच फंस गई मोनालिसा, अकेले ही सबको चटाई धूल, Video देख लोगों ने खूब ठोकी ताली

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 08, 2025 07:49 pm IST,  Updated : Mar 08, 2025 08:44 pm IST

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा का एक वीडियो इस वक्त फिर से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अकेले गुंडों के छक्के छुड़ाते नजर आ रही हैं। वीडियो में वह 4-5 गुंडों से अकले लड़ते दिख रही हैं।

गुड़ों के छक्के छुड़ाते दिखी मोनालिसा- India TV Hindi
गुड़ों के छक्के छुड़ाते दिखी मोनालिसा Image Source : SOCIAL MEDIA

रुद्राक्ष की माला बेचने प्रयागराज आई मोनालिसा की किस्मत महाकुंभ में ऐसे बदली कि वह देखते ही देखते स्टार बन गई। अपनी कजरारी और खूबसूरत आंखों की वजह से मोनालिसा ने लोगों के बीच अपनी ऐसी छाप छोड़ी कि लोग उसके दीवाने हो गए। कुछ दिन ही बाद मोनालिसा को बॉलीवुड से फिल्म भी ऑफर हो गई। डायरेक्टर सनोज मिश्रा मोनालिसा के साथ फिल्म बनाने का ऐलान भी कर चुके हैं। सनोडज मिश्रा अपनी आगामी फिल्म ‘द मणिपुर डायरी’ में मोनालिसा को बतौर हीरोईन कास्ट करने जा रहे हैं। 

मोनालिसा ने गुंडों को चटाई धूल

जिसके लिए मोनालिसा को एक्टिंग, डांस और पढ़ना-लिखना सिखाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इन दिनों मोनालिसा के ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह फिल्म की तैयारी में जुटी नजर आ रही है। किसी वीडियो में उन्हें डांस सीखते तो किसी में एक्टिंग सीखते दिखी। लेकिन हाल में जो वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें मोनालिसा अपने एक्शन से लोगों को हैरान करते नजर आ रही हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हआ मोनालिसा का यह वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा एक अकेले 4 से 5 गुंडों के साथ लड़ते नजर आ रही है। एक्शन दिखा रही मोनालिसा का यह वीडियो देखने से मालूम पड़ रहा कि यह किसी फिल्म की शूटिंग का सीन है। जिसमें मोनालिसा पर गुंडे हथियार से हमला करते नजर आ रहे हैं और मोनालिसा उन गुंडों से अकेले भिड़ रही है। वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @suman_pakad नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो के साथ कैप्शन भी लिखा है। जिसमें लिखा है- "प्रयागराज महाकुंभ से वायरल हुई माला बेचने वाली मोनालिसा अब फिल्मों में शूटिंग कर रही है। गुंडों को मार रही है। मोनालिसा वायरल गर्ल"

ये भी पढ़ें:

Instagram पर रील बनाने वाली मम्मियां गौर से सुन लो इस बच्चे की बात, स्टेज से छोरे ने दी गजब की स्पीच

देसी छोरी के साथ जापानी लड़की ने साड़ी पहन किया डांस, बॉलीवुड गाने पर दिए ऐसे क्यूट एक्प्रेशन कि दिल गवां बैठे लोग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।