Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Smile... बंदर ने ली कपल के साथ सेल्फी!, फोटोजेनिक मंकी की वायरल फोटो देख छूट गई लोगों की हंसी

Smile... बंदर ने ली कपल के साथ सेल्फी!, फोटोजेनिक मंकी की वायरल फोटो देख छूट गई लोगों की हंसी

Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY Published : Apr 15, 2025 03:05 pm IST, Updated : Apr 15, 2025 03:05 pm IST

इस तस्वीर के वायरल होने के पीछे कई वजहें हैं, पहली वजह तो ये कि बंदर का एक्सप्रेशन इतना फनी है कि उसे देखकर कोई भी हंसने पर मजबूर हो जाएगा। दूसरा, इस तस्वीर को देखने से ऐसा लग रहा है, जैसे इस बंदर ने खुद ही सेल्फी ली हो।

सेल्फी में घुसा बंदर- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA सेल्फी में घुसा बंदर

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक तस्वीर ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। तस्वीर कोई ऐसी-वैसी नहीं बल्कि बहुत ही खास है। अब इसमें खास क्या है, वह बता देते हैं। दरअसल, यह तस्वीर एक सेल्फी है, जो एक बंदर के साथ क्लिक हुई है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक बंदर एक टूरिस्ट कपल के साथ खड़ा है, तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा जैसे बंदर ने खुद ही सेल्फी ली हो। इस फोटो को देखते ही यकीनन आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर इतनी वायरल हो चुकी है कि लोग इसे अब तक की सबसे मजेदार सेल्फी में से एक बता रहे हैं। 

बंदर ने ली सेल्फी!

वायरल हो रही इस तस्वीर की सबसे खास बात यह है कि सेल्फी लेने वाले बंदर ने कैमरे के सामने आकर ऐसा पोज दिया कि देखते ही लोगों की हंसी छूट गई। बंदर किसी कॉमेडियन एक्टर से कम नहीं लग रहा है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि बंदर का चेहरा कैमरे की तरफ है और उसकी बत्तीसी निकली हुई है। ऐसा लग रहा है जैसे वह जानबूझकर अपनी शक्ल वैसे बनाई है। फनी एक्सप्रेशन दे रहे बंदर को देखकर ये कोई नहीं कह सकता कि ये बंदर है, शरीर भले ही बंदर का है लेकिन इसने दिमाग इंसानों जैसा पाया है। बंदर के साथ सेल्फी ले रहे पर्यटकों के चेहरों पर भी मुस्कान और हैरानी साफ तौर पर झलक रही है, क्योंकि शायद उन्हें भी नहीं पता था कि यह बंदर उनकी सेल्फी का हिस्सा बन जाएगा।

लोगों को पसंद आई ये तस्वीर

बंदर के साथ कपल की इस सेल्फी को सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 16 लाख लोगों ने देखा और 32 हजार लोगों ने लाइक किया है। पोस्ट में आए कमेंट से मिली जानकारी के मुताबिक, यह तस्वीर इंडोनेशिया के बाली में स्थित प्रसिद्ध मंकी फॉरेस्ट (उबुद मंकी फॉरेस्ट) की बताई जा रही है। यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मैकाक बंदरों के लिए जानी जाती है, जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। सोशल मीडिया पर इस सेल्फी के वायरल होते ही लोग कमेंट कर इस पर अपना रिएक्शन देने लगे। जहां कई लोगों ने इसे एक परफेक्ट सेल्फी बताया तो कई लोगों ने इसे सेल्फी ऑफ द ईयर भी कहा। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

सोशल मीडिया के जरिए हड्डी-पसली बेचने का काम करती थी महिला, बढ़िया पैसा छापा

VIDEO: लड़की की टांगों की फोटो छुपकर खींच रहे थे अंकल, मंदिर में पाप करते रंगे हाथों पकड़े गए

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement