1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस घर में एक गलती पर मिल जाएगी मौत की सजा, जानिए क्यों?

इस घर में एक गलती पर मिल जाएगी मौत की सजा, जानिए क्यों?

 Published : Mar 29, 2023 12:13 pm IST,  Updated : Mar 29, 2023 12:13 pm IST

एक ऐसा घर बनाया गया है जहां एक गलती मौत का कारण बन सकती है। इस घर में रहने वालों के लिए चुनौती ही चुनौती है।

danger house- India TV Hindi
दुनिया के खतरनाक घरों में से एक है Image Source : TWITTER

एक घर हम सभी के लिए क्यों महत्वपूर्ण है? अगर ये सवाल किसी से पूछा जाए तो सभी का जवाब लगभग एक जैसा ही होगा। घर एक ऐसी जगह है जहां हम शांति और सुकुन से रह सकते हैं। जहां हमें किसी तरह का डर नहीं होता है। लेकिन एक ऐसा घर बनाया गया है जहां एक गलती मौत का कारण बन सकती है। इस घर में रहने वालों के लिए चुनौती ही चुनौती है। क्या कोई इस तरह के घर में रहना चाहेगा? आप भी सोच रहे होंगे कि हमने आपको बताया कि घर एक ऐसी जगह है, जहां इंसान चैन से रह सकता है, लेकिन अब ये कौन सा घर है, जहां सिर्फ खतरा ही खतरा है। तो आइए पहले इस घर के बारे में कुछ जान लेते हैं।

पहाड़ियों पर बसा खतरनाक घर 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक ऐसा घर है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहाड़ी इलाका दिखाई दे रहा है। वीडियो में आप आगे देखेंगे कि एक पहाड़ के ऊपर एक घर बना हुआ नजर आ रहा है। इस घर के अगल-बगल में ही खाई ही खाई है। जैसे-जैसे कैमरा करीब आता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक कमरे का घर नजर आ रहा है। यह घर अपने आप में रोमांच से भरा है। आपको यह घर कैसा लगा? आप जरूर बताइयेगा।

इस घर में कौन रहेगा?
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने पूछा कि क्या इस घर में रहने के लिए जीवन बीमा हो सकती है एक यूजर ने लिखा कि क्या घर में हम तो इस घर में रह लेगें कोई दिक्कत नहीं है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।