1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मम्मी से बहस जिंदगी तहस-नहस! बेटे की एक गलती पर मां ने की बैक टू बैक थप्पड़ों की बरसात, मजेदार Video Viral

मम्मी से बहस जिंदगी तहस-नहस! बेटे की एक गलती पर मां ने की बैक टू बैक थप्पड़ों की बरसात, मजेदार Video Viral

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Oct 28, 2025 01:30 pm IST,  Updated : Oct 28, 2025 01:30 pm IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बेटे की एक गलती पर उसकी मां उस पर थप्पड़ों की बरसात कर देती हैं। इस पर यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं।

mother brutally beaten son, mother son video, mother beaten son video, viral news, viral video - India TV Hindi
बेटे को थप्पड़ मारती मां। Image Source : X/@MISSINTROVER

Viral Video: सोशल मीडिया पर सामने आने वाले वीडियो में आपने मां-बेटे के बीच का प्यार और स्नेह तो खूब देखा होगा। ऐसे वीडियोज को सोशल मीडिया पर वायरल होने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। हालांकि, इस बार एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बेटे की एक छोटी  सी गलती उस पर थप्पड़ों की बौछार कराने की वजह बन गई। वीडियो बड़ा मजेदार है क्योंकि मार खाने के ठीक बाद वैसी ही गलत उसकी मां से भी हो जाती है और जब इस चीज पर भी मार लड़के को ही खानी पड़ती है। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। 

एक्स पर वायरल हुआ वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @missintrover नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसे कैप्शन दिया गया है - 'वो मां हैं उनसे कभी गलती नहीं हो सकती।' इसमें आप देखेंगे कि बेटा किचन में बैठा खाना खा रहा होता है तभी उसकी मां उसे रोटी देने के लिए आती हैं। जैसे ही वो रोटी तोड़ता है तो सामने रखा दूध या छाछ का गिलास गिर जाता है और फर्श पर बिखर जाता है। ये देखकर मां का पारा चढ़ जाता है और वो बेटे को पहला थप्पड़ लगा देती हैं। मगर तभी मां का पैर एक गिलास से टकराता है और फर्श पर पानी से भरा गिलास गिर जाता है। ये देखकर बेटा उनको देख रहा होता है कि तभी महिला अपनी गलती पर भी बेटे को थप्पड़ जड़ देती हैं। इसके बाद जैसा ही बेटा बहस करने लगता है वैसे ही तीन-चार-पांच करते हुए बेटे को बैक टू बैक थप्पड़ों का सामना करना पड़ता है। अंत में जब रोटी जल जाती है तो मां उसे फिर थप्पड़ जड़ देती हैं। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने मजेदार रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा कि, 'ये तो कुछ नहीं कुटाई हुई है, चिमटे से होती थी अपनी तो।' दूसरे यूजर ने लिखा ​कि, 'क्या इतना बुरा हूं मैं मां ?' तीसरे यूजर ने लिखा ​कि, 'सही कहा गलती सारी हमारी साइड से होती है।' चौथे यूजर ने लिखा ​कि, 'इसीलिए चुपचाप खाना खा लेना चाहिए।' पांचवें यूजर ने लिखा ​कि, 'बहुत बुरा हुआ बेचारे के साथ।' 

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
ठेकुआ को इन नामों से भी जाना जाता है, क्या आपने कभी सुने हैं ये नाम; संस्कृत वाला तो चौंका ही देगा 
 

गजब ! पीठ पर QR कोड लगाकर रिश्तेदारों के पैर छूने लगी ये बच्ची, आशीर्वाद लेने का तरीका देख हंसी नहीं रुकेगी, VIDEO
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।