1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Ajab Gajab: मां ने 5.9 किलो के बेटे को दिया जन्म, बच्चे के साइज को देख आंखें फटी रह जाएंगी; वायरल हो रही फोटो

Ajab Gajab: मां ने 5.9 किलो के बेटे को दिया जन्म, बच्चे के साइज को देख आंखें फटी रह जाएंगी; वायरल हो रही फोटो

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Feb 28, 2026 10:13 am IST,  Updated : Feb 28, 2026 10:13 am IST

Ajab Gajab: सोशल मीडिया पर इस समय एक फोटो काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में 5.9 किलो के बच्चे को दिखाया गया है जिसे एक मां ने जन्म दिया है।

ajab gajab, viral news, viral photo, viral news in hindi, india tv- India TV Hindi
बच्चे की वायरल फोटो। Image Source : FACEBOOK

Ajab Gajab: सोशल मीडिया पर नवजात बच्चों (newborn babies) के अजब-गजब या वायरल वीडियो ज्यादातर दो तरह के होते हैं — कुछ असली लेकिन रेयर/क्यूट मोमेंट्स के, और आजकल ज्यादातर AI से बने फेक/जेनरेटेड वीडियो। असली नवजात बच्चे के कुछ प्राकृतिक लेकिन हैरान करने वाले व्यवहार भी इसमें दिखते हैं। जैसे जन्म के तुरंत बाद चलने जैसी हरकत, अजीब चेहरे बनाना, रोते हुए अचानक मुस्कुराना, या अस्पताल में तेज एक्सप्रेशन दिखाना। मगर, इस बार एक ऐसी फोटो सामने आई है जिसे देखने के बाद आपकी आंखें भी फटी की फटी रह जाएंगी। दरअसल, फोटो में 5.9 किलो के नवजात बच्चे को दिखाया गया है जिसे न्यूयॉर्क की ​एक महिला ने जन्म दिया है। 

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल 

इस फोटो को फेसबुक पर Cayuga Health, A Member of Centralus Health नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है कि, '30 जनवरी को कायूगा मेडिकल सेंटर बर्थप्लेस में दो अविस्मरणीय जन्मों ने इसे एक यादगार दिन बना दिया! एक परिवार ने शॉन जूनियर का स्वागत किया, जो 13 पाउंड का नवजात शिशु था और इस अस्पताल में पैदा हुआ अब तक का सबसे बड़ा बच्चा था। वहीं दूसरे परिवार ने नन्ही मार्गोट के आगमन का जश्न मनाया, जिसका वजन मात्र 4 पाउंड था। उनका एक ही जन्मदिन इस बात का प्यारा स्मरण दिलाता है कि बच्चे सचमुच हर आकार और रूप में होते हैं, और कायूगा मेडिकल सेंटर की टीम हर अनूठी जन्म कहानी की कुशलता और करुणा के साथ देखभाल करने के लिए तैयार है।'

'इसकी उम्मीद नहीं थी'

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे के माता-पिता, टेरिका और शॉन ने कहा कि उन्हें पता था कि उनका बेटा बड़ा होगा, लेकिन जब उन्होंने उसे पहली बार देखा तो वे हैरान रह गए। टेरिका ने कहा, 'हमें पता था कि वह बड़ा होगा, लेकिन हमने इसकी उम्मीद नहीं की थी।' 3-6 महीने के शिशुओं के लिए डायपर पहनता है: चार बच्चों की मां ने बताया कि उनका नवजात शिशु पहले से ही तीन से छह महीने के बच्चों के कपड़े और डायपर पहन रहा है। उन्होंने आगे कहा, "ऐसा लगता है जैसे मैं सीधे तीन महीने के बच्चे की मां बन गई हूं।'

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
Ajab Gajab : अब एयरपोर्ट पर पायजामा पहनने पर बैन ? नियम पढ़ते ही भड़क उठे यूजर्स; बाद में पता चली सच्चाई 

ट्रेन के अंदर इलेक्ट्रिक केतली यूज करती महिला का Video Viral, ऐसे मामले में कितनी सजा होती है जान लें
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।