1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Kiss करते हुए कपल का हुआ Video वायरल, मुंबई के डोंबिवली रेलवे स्टेशन पर कर रहे थे रोमांस

Kiss करते हुए कपल का हुआ Video वायरल, मुंबई के डोंबिवली रेलवे स्टेशन पर कर रहे थे रोमांस

 Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Jan 28, 2023 11:56 pm IST,  Updated : Jan 28, 2023 11:56 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक कपल किस करते हुए नजर आ रहा है। लोग इस वीडियो को धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं।

किस करते हुए नजर आया कपल।- India TV Hindi
किस करते हुए नजर आया कपल।

सोशल मीडिया पर कपल्स के बहुत सारे वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो में कपल अलग अलग तरीके से प्यार का इजहार करते नजर आते हैं तो वहीं कुछ में उनके बीच की प्यार भरी नोंकझोंक देखने को मिल जाता है। लेकिन कुछ कपल्स ऐसे भी होते हैं जो दुनिया की परवाह किए बगैर अपने प्यार को दिखाने में शर्म नहीं करते। वह पब्लिक प्लेस में भी एक दूसरे से प्यार करते हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो की बाढ़ सी आई रहती है। 

किस करते हुए कपल का वीडियो हुआ वायरल

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक कपल किस करते हुए नजर आ रहा है। लोग इस वीडियो को धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो को अनिश बेंद्रे नाम के ट्विटर यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि मुंबई के डोंबिवली रेलवे स्टेशन पर कपल किस करता देखा गया। हालांकि यह वीडियो पिछले साल डाला गया था लेकिन अब यह खूब वायरल हो रहा है।  इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं यूजर्स इस वीडियो पर काफी कमेंट्स भी कर रहे हैं। 

वीडियो देखकर यूजर्स का कुछ ऐसा रिएक्शन आया

वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे कि जब प्यार किया तो डरना क्या? वहीं कुछ यूजर्स कमेंट्स कर लिख रहे 'पब्लिक में ये सब अच्छा नहीं लगता सर्म आनी चाहिए'। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा कि'देश की संस्कृति यही है क्या'।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।