New Year Celebration Video: 2026 का आगाज हो चुका है और साल के पहले दिन सोशल मीडिया पर लोगों के हुड़दंग से जुड़े ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं जो काफी वायरल हो रहे हैं। वीडियोज में नशे में धुत लोग कैमरे में बदहवास स्थिति में नजर आ रहे हैं। इन वीडियो में महिलाओं और युवतियों की संख्या पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा है। वीडियो को एक्स पर अलग—अलग हैंडल से शेयर किया गया है। इन्हें देखने के बाद हुड़दंग कर रहे लोगों को काफी ट्रोल किया जा रहा है। इन वायरल वीडिसो में दिख रहे लोगों पर यूजर्स भी टिप्पणी कर लोगों की आलोचना कर रहे हैं। आइए देखते हैं साल के पहले दिन कैसे—कैसे वीडियो सामने आए हैं:
'नव वर्ष समारोह के बाद के दृश्य'
इस वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो को 'नव वर्ष समारोह के बाद के दृश्य' कैप्शन दिया गया है।
बदहवास दिखे लोग
इस वीडियो को एक्स पर @Suprith_Sudeep नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो को कैप्शन दिया गया है- 'नए साल का जश्न इसलिए मत मनाओ कि लोग तुम पर हंसे, बल्कि इसलिए मनाओ कि लोग तुम्हारा सम्मान करें। सभी नफरत करने वालों और प्यार करने वालों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं! #NewYear2026 #HappyNewYear.'
पार्टी के साइड इफेक्ट
इस वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh 3hनामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'गुड़गांव में कल रात की पार्टी के बाद के साइड इफेक्ट।'
गुरुग्राम का साइबर हब
इस वीडियो को एक्स पर @Rohit_p__ नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'इस भीड़ में कोई कैसे न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकता है और एन्जॉय कर सकता है।'
बेंगलुरु से आया वीडियो
इस वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'नम्मा बेंगलुरु में पार्टी के बाद के सीन।'
लड़खड़ाते दिखे लोग
इस वीडियो को एक्स पर @ITSCK47 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है— 'बेंगलुरु या किसी भी शहर के पार्टी में जाने वालों को मेरी यही सलाह है कि वे नए साल का जश्न जिम्मेदारी से मनाएं। अपनी शराब पीने की क्षमता को समझें और सीमा में रहें। मेरी सलाह यही होगी कि आप अपने परिवार के साथ घर पर ही नए साल का जश्न मनाएं।'
ऐसे वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं और लोगों के इस अंदाज को फूहड़ बताया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
Happy New Year 2026 Memes: ठहाकों से नए साल की शुरुआत करना है तो देखें ये मजेदार Memes, हंसी नहीं रुकेगी शर्त लगा लें