आज के समय में सोशल मीडिया का यूज तो बहुत ही कॉमन हो गया है और लोग जब अपने काम से फ्री हो जाते हैं या फिर सोने से पहले सोशल मीडिया की गलियों में एक बार चक्कर जरूर लगा लेते हैं। आप भी अगर उन्हीं लोगों में से एक हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन तमाम तरह के वायरल कंटेंट आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद शायद ही कोई ऐसा होगा जो अपनी हंसी को रोक पाएगा। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का और लड़की क्लास बंक करने की तैयारी में हैं। अब वो दीवार को जंप करके दूसरी तरफ एक टीन की शेड पर आए हुए हैं। वहां से लड़का रस्सी को पकड़कर नीचे उतरता है और अभी लड़की उतरने ही वाली थी कि वो अचानक कुछ देखकर भाग जाती है। कैमरा दूसरी तरफ घूमता है तो नजर आता है कि मास्टर जी नीचे पहले से ही खड़े थे और क्लास बंक करने की वजह से उस लड़के की अच्छी क्लास लगाते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @corporatebanda नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई के साथ बुरा हुआ।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 71 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। मगर यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि वीडियो कब और कहां का है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
नकल रोकने के लिए मास्टर ने लगाया गजब का दिमाग, फोटो हो रही वायरल
किसी दूसरे का क्लेश होते देख महिला से नहीं हुआ कंट्रोल, फिर जो किया वो खुद Video में देख लीजिए