1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नकल रोकने के लिए मास्टर ने लगाया गजब का दिमाग, फोटो हो रही वायरल

नकल रोकने के लिए मास्टर ने लगाया गजब का दिमाग, फोटो हो रही वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 08, 2025 02:08 pm IST,  Updated : Dec 08, 2025 02:08 pm IST

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन कुछ न कुछ नया वायरल होते हुए देखने को मिल ही जाता है। अभी भी एक ऐसा ही पोस्ट दिखा। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

आज के इस दौर में हैरानी तब नहीं होती है जब कोई सोशल मीडिया पर एक्टिव दिखता है बल्कि हैरान तब होती है जब कोई स्मार्ट फोन तो यूज करता है मगर फिर भी सोशल मीडिया से दूर रहता है। कुल मिलाकर कहने का अर्थ यह है कि आज के समय में सोशल मीडिया बहुत ही कॉमन हो गया है और लगभग हर इंसान यहां कुछ समय स्क्रोलिंग में जरूर बिताता है। हर दिन सोशल मीडिया पर कई सारे पोस्ट वायरल भी होते हैं। कभी मजेदार और हैरान करने वाले वीडियो वायरल होते हैं तो कई बार ध्यान खींच लेने वाले फोटो भी वायरल होते हैं। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल फोटो में क्या दिखा?

स्कूल में परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। एक सीट पर सिर्फ एक बच्चे को बैठाते हैं। कई बार दो बच्चों के बीच में एक सीट खाली रखते हैं। किसी क्लास में एक टेस्ट या फिर परीक्षा के दौरान दो-दो टीचर मौजूद होते हैं मगर इन सब से अलग तरीका अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे फोटो में नजर आता है कि बच्चों के सिर पर पतले कागज से एक टोपी जैसा कुछ पहना दिया गया है जिससे उन्हें सिर्फ अपने पेपर ही दिखेगा। वो सिर उठा लेंगे तो भी कुछ नहीं दिखेगा। इसी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो फोटो देखी उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। अब यह फोटो कहां की है और किस मास्टर के दिमाग में ऐसा गजब का ख्याल आया, यह तो नहीं पता चल पाया है मगर तरीका बहुत ही अनोखा है। पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने अलग-अलग इमोजी के जरिए रिएक्शन दिया है तो कुछ लोगों का कहना है कि दाल में कुछ काला है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

किसी दूसरे का क्लेश होते देख महिला से नहीं हुआ कंट्रोल, फिर जो किया वो खुद Video में देख लीजिए

शादी के बीच बच्चे ने किया कुछ ऐसा कि हो गया इंटरनेट पर वायरल, आपका भी जीत लेगा दिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।