1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मोहम्मद रफी के आवाज में बुजुर्ग ने गाया गाना, वायरल Video इंटरनेट पर मचा रहा धमाल

मोहम्मद रफी के आवाज में बुजुर्ग ने गाया गाना, वायरल Video इंटरनेट पर मचा रहा धमाल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 11, 2023 07:12 pm IST,  Updated : Feb 11, 2023 07:12 pm IST

एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। जिसमें बुजुर्ग शख्स मोहम्मद रफी की आवाज में उनका ही गाना गाते हुए दिख रहा है।

बुजुर्ग शख्स ने ओल्ड एज होम में मोहम्मद रफी का गाना गाया।- India TV Hindi
बुजुर्ग शख्स ने ओल्ड एज होम में मोहम्मद रफी का गाना गाया। Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर आपको ऐसे कई वीडियों मिल जाएंगे जिसे देककर यूजर्स का दिल पसीज जाता है। ऐसा ही एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। जिसमें बुजुर्ग शख्स मोहम्मद रफी की आवाज में उनका ही गाना गाते हुए दिख रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर दयानंद कांबले नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बुजुर्ग मोहम्मद रफी का शानदार गाना 'पुकारता चला हूं' गा रहा है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स खुश हो रहे हैं। वहीं वीडियो पर लिखे कैप्शन यूजर्स की आंखों को भी नम कर रहा है। यह वीडियो तमिलनाडु के कोयम्बटूर के एक वृद्धाश्रम का है। जहां बुजुर्ग को गाना गाते हुए किसी ने रिकॉर्ड कर वीडियो को इंटरनेट पर डाल दिया। बुजुर्ग की आवाज 85 साल की उम्र में भी बिल्कुल मोहम्मद रफी जैसी ही है। 

वीडियो देख पसीज जाएगा आपका दिल

बुजुर्ग शख्स के टैलेंट को देखकर यूजर्स का दिल तो पसीज गया लेकिन बुजुर्ग एक वृद्धाश्रम में रह रहा है यह सुनकर सबका दिल पसीज गया। हालांकि यदि यह बुजुर्ग अपने परिवार और अपने घर पर गाना गाता तो उसके जीवन में न जाने कितनी खुशियां होती इसका हम अंदाजा भी नहीं लगा सकते। वायरल हो रहे इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक ट्विटर पर 3.5 हजार से भी ज्यादा व्यूज और 100 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं यूजर्स बुजुर्ग के टैलेंट की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।