1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अम्मा ने सांड का रास्ता रोककर कर दी बड़ी गलती, फिर जो हुआ उसे देख सहम जाएंगे आप, देखें वायरल Video

अम्मा ने सांड का रास्ता रोककर कर दी बड़ी गलती, फिर जो हुआ उसे देख सहम जाएंगे आप, देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 05, 2024 11:45 am IST,  Updated : Sep 05, 2024 05:26 pm IST

एक सांड गेट को पार करते हुए घर में घुसने की कोशिश करता है मगर अम्मा ने उसका रास्ता रोक दिया। इसके बाद सांड ने जो किया उसे देखने के बाद आप डर जाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
सांड ने बुजुर्ग महिला को उठाकर पटका Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तमाम तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल तो करते ही होंगे और आपके फीड पर भी वो वीडियो आते होंगे जो वायरल होते हैं। जुगाड़, स्टंट वाले वीडियो के अलावा लड़ाई, डांस के भी वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होते हैं। मगर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद सामने वाले के लिए बुरा लगने लगता है और वीडियो में हुई घटना को देखने के बाद डर भी लगता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

अम्मा को सांड ने उठाकर पटका

अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक अम्मा धीरे-धीरे चलते हुए एक दरवाजे को पार कर रही हैं। तभी एक सांड वहां आ जाता है और अम्मा के बगल से उसी गेट को वो भी पार करने लगता है। शायद वह उनके घर में घुसने की कोशिश कर रहा है। अम्मा उसे रोक देती हैं और अपने डंडे से मारकर उसे भगाने की कोशिश करती हैं। अम्मा ने सांड को रोककर बड़ी गलती कर दी क्योंकि सांड को गुस्सा आ जाता है और अगले ही पल में वो अम्मा को अपनी सिंग से उन्हें उठाकर पटक देता है। और फिर वो आगे चला जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @IdiotsInCamera नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'उन्होंने उसे मारा क्यों?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 43 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- उसने अंदर जाने की कोशिश तो उन्होंने रोक दिया। आशा है कि वो ठीक होंगी। दूसरे यूजर ने लिखा- इंडिया में ऐसी घटनाएं कई बार होती हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- मुझे लगता है कि उन्होंने सांड को डरा दिया था। एक अन्य यूजर ने लिखा- उम्मीद करता हूं कि वो ठीक होंगी और कुछ नहीं।

ये भी पढ़ें-

Video: टीचर्स डे मनाते समय एक छात्र पर भड़क गए गुरु जी, सबके सामने कर दी कुटाई

दुकान से सामान चुराने के लिए शख्स ने अपनाई नई तकनीक, Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।