1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. OMG: झाड़ी के पास फ्रेश होने गई थी लड़की, तेंदुए ने झपटकर पकड़ ली गर्दन, फिर...

OMG: झाड़ी के पास फ्रेश होने गई थी लड़की, तेंदुए ने झपटकर पकड़ ली गर्दन, फिर...

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Dec 21, 2022 12:01 pm IST,  Updated : Dec 21, 2022 12:01 pm IST

झारखंड के गढ़वा जिले में एक तेंदुए ने सात साल की बच्ची पर हमला किया है। इस हमले में बच्ची की मौत हो गई। वह अपने घर के पास झाड़ी में शौच के लिए गई थी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

leopard- India TV Hindi
तेंदुए के हमले में बच्ची की मौत Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

OMG: झारखंड के गढ़वा जिले में एक तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। तेंदुए के हमले में अब तक 3 बच्चों की मौत हो चुकी है लेकिन प्रशासन तेंदुए को पकड़ नहीं सका है। ताजा मामला ये है कि गढ़वा में 7 साल की एक बच्ची को तेंदुए ने मार डाला है। ये बच्ची रंका अनुमंडल क्षेत्र के सेवाडीह की थी। 

क्या है पूरा मामला

मामला सेवाडीह गांव के खरवार टोला का है। जगदेव सिंह की सात साल की बेटी सीता कुमारी घर के सामने झाड़ी के पास शौच के लिए गई थी। इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला किया और झपटकर उसकी गर्दन पकड़ ली। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक तेंदुआ बच्ची को लेकर जंगल की ओर भागने लगा। इस दौरान जब लोगों ने उसका पीछा किया तो वह बच्ची को रास्ते में छोड़कर भाग गया। लेकिन बच्ची की जान नहीं बच सकी। 

इस घटना के बाद से इलाके में डर फैला हुआ है। लोग अपने घरों में बंद हैं और वन विभाग से कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इससे पहले लातेहार में एक 12 साल की बच्ची और गढ़वा में 9 साल के एक बच्चे की तेंदुए के हमले में मौत हो चुकी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।