1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस गाने पर रील के बिना अधूरा है यह स्वतंत्रता दिवस, शख्स ने Video बनाकर पूरी कर दी रस्म

इस गाने पर रील के बिना अधूरा है यह स्वतंत्रता दिवस, शख्स ने Video बनाकर पूरी कर दी रस्म

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Aug 15, 2025 02:04 pm IST,  Updated : Aug 15, 2025 02:05 pm IST

स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस आते ही लोगों पर देशभक्ति का गजब का जुनून सवार होता है। इस दौरान कई लोग देशभक्ति गानों पर रील बनाते दिखते हैं तो कई लोग अपनी आजादी का जश्न मनाते नजर आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

देशभक्ति गाने पर रील बनाता युवक- India TV Hindi
देशभक्ति गाने पर रील बनाता युवक Image Source : INSTAGRAM/@MEMER.BOI73

भारत में देशभक्ति का जज्बा हमेशा से ही लोगों के दिलों में गहरे तक समाया हुआ है। भारतीय सेना के प्रति सम्मान और गर्व को व्यक्त करने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। जहां कोई देशभक्ति गाने पर डांस करते हुए रील बनाता है तो कोई सैनिकों के जज्बे को सलाम करते हुए। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स ने लोकप्रिय देशभक्ति गाने "Feeling Proud Indian Army" पर शानदार डांस परफॉर्मेंस देकर सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया।

पूरे जोश और जुनून के साथ डांस करते हुए शख्स ने बनाई रील

"Feeling Proud Indian Army" गाने को हरियाणवी सिंगर सुमित गोस्वामी ने गाया है। जो भारतीय सेना के जवानों के बलिदान और साहस को समर्पित है। इस गाने पर लोग अक्सर रील बनाते दिख जाते हैं। यह गाना युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे अवसरों पर इस गाने को खूब सुना जाता है। एक बार फिर से इस मशहूर गाने पर एक शख्स ने पूरे जोश और जुनून के साथ डांस करते हुए रील बनाया। जिसमें उसके डांस स्टेप्स उसकी देशभक्ति की गवाही देते दिख रहा है। इस वीडियो को देख लोगों का कहना है कि इस गाने पर रील के बिना के ये स्वतंत्रता दिवस अधूरा है और इस शख्स ने इस रस्म को पूरी कर दी।

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @memer.boi73 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर लोगों ने शख्स की देशभक्ति पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "Jai Hind! यह गाना हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करता है।" दूसरे ने लिखा, "भारतीय सेना पर हमें गर्व है।" तीसरे ने लिखा, "यह गाना भारतीय सेना के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जिंदा कर देती है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

पास जाकर फोटो क्लिक कर रहा था शख्स, गुस्साए हाथी ने दौड़ाकर रौंदा, Video देख निकल जाएगी आपकी चीख

स्कूल में था Pet Day, बच्चे अपने-अपने पालतू जानवरों को लेकर पहुंचे, एक बच्चा जो ले आया वह देख सबकी फटी रह गईं आंखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।