1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बंदे ने मोबाइल रखने के लिए लगाया ऐसा दिमाग, Video देख लोग बोले- ये टेक्नोलॉजी मुंबई से बाहर नहीं जानी चाहिए

बंदे ने मोबाइल रखने के लिए लगाया ऐसा दिमाग, Video देख लोग बोले- ये टेक्नोलॉजी मुंबई से बाहर नहीं जानी चाहिए

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 15, 2023 02:19 pm IST,  Updated : Dec 15, 2023 02:19 pm IST

मुंबई के एक लोकल ट्रेन का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें एक बंदे का जुगाड़ देखकर लोगों ने अपना सिर पकड़ लिया।

लोकल ट्रेन में सफर करते हुए यात्री- India TV Hindi
लोकल ट्रेन में सफर करते हुए यात्री Image Source : SOCIAL MEDIA

जुगाड़ के मामले में तो भारत का कोई तोड़ ही नहीं है। कुछ ऐसे ही जुगाड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख कर आप भी इस बंदे के दिमाग की तारीफ करने लगेंगे। वीडियो मुंबई के लोकल ट्रेन का है जिसमें अक्खा मुंबई सफर करती है। अगर ये लोकल ट्रेन न हो तो मुंबई में चलना फिरना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए लोकल ट्रेन को मुंबई की लाइफ लाइन कहा जाता है। यहां लोकल ट्रेन में भी सफर करने में जुगाड़ लगता है। अगर आपको ये जुगाड़ नहीं आता तो थोड़ी मुश्किल होगी लेकिन आप भी जुगाड़ लगाना तो सीख ही जाएंगे।

बंदे का जुगाड़ देख पब्लिक रह गई हैरान

जुगाड़ लगाना क्या होता है आप इस वायरल वीडियो से भी समझ सकते हैं। वीडियो में देखा जा सकात है कि एक शख्स लोकल ट्रेन के गेट पर खड़ा है। सफर के दौरान वह अपने मोबाइल को ट्रेन के ऐसे हिस्से पर रखता है जिसे देख आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर बंदे ने ऐसा किया तो क्यों किया, कैसे किया। दरअसल, बंदे ने ट्रेन के बाहर अपने मोबाइल को लटका रखा है और वह खुद ट्रेन के गेट पर खड़े होकर सफर कर रहा है। वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि उसने ऐसा इसलिए किया है ताकी FM का सिग्नल सही से मिले।

वीडियो देख लोग कर रहे फनी कमेंट

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर आमची मुंबई नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और हजारों लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कहा- कुरला आने दो, भाई का मोबाइल समेत ईयरफोन भी गायब हो जाएगा। दूसरे ने लिखा- कुरला वाले मोबाइल सहित इस बंदे को भी गायब कर देंगे। तीसरे ने लिखा- मोबाइल वहां रखकर गाने न सुन मेरे भाई नहीं तो कुरला के बाद सिर्फ मोये-मोये बजेगा।

ये भी पढ़ें:

Video: छुप कर कुत्तों का शिकार करने पहुंचा था तेंदुआ, तभी हुआ कुछ ऐसा जिसे देख आंखों पर यकीन करना हो जाएगा मुश्किल

Video: पेन बेचने वाले बच्चे को पहली बार मॉल लेकर गया शख्स, मासूम की खुशी देख आंख से छलक पड़ेंगे आंसू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।