1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical Illusion: दिमाग के घोड़े भी थक जाएंगे, पलक झपकने तक 22 नहीं ढूंढ़ पाएंगे; हिम्मत है तो सॉल्व करें

Optical Illusion: दिमाग के घोड़े भी थक जाएंगे, पलक झपकने तक 22 नहीं ढूंढ़ पाएंगे; हिम्मत है तो सॉल्व करें

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Dec 12, 2025 06:20 am IST,  Updated : Apr 08, 2026 07:12 am IST

Optical Illusion: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस समय एक ऑप्टिकल इल्यूजन काफी वायरल हो रहा है। इसमें आपको 22 ढूंढ़कर दिखाना है।

ऑप्टिकल इल्यूजन। - India TV Hindi
ऑप्टिकल इल्यूजन। Image Source : INDIA TV

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर ​जब कई तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन दिखते हैं तो लोग उनको सॉल्व करने के लिए पूरी ताकत लगा देते हैं। जबकि इसे सॉल्व करने के लिए थोड़ा सा दिमाग और एकाग्रता की आवश्यकता होती है। इस तस्वीर में आपको कुछ—कुछ ऐसा ही करना है। आपको इस तस्वीर में काफी सारे आंकड़े दिखाई दे रहे होंगे। सभी नंबर एक जैसे ही है ? अगर आपको सभी नंबर एक जैसे दिख रहे हैं तो आप गलत हैं क्योंकि नीचे दी गई फोटो में एक अनोखा नंबर छिपा है। दरअसल, आपको इस फोटो में चारों कोनों में केवल और केवल 72 नंबर ही दिखाई दे रहा होगा। जबकि इस तस्वीर में आपको 22 की खोज करके दिखानी है। 

Optical Illusion, Optical Illusion Test, Optical Illusion Eye Test, Viral Optical Illusion, Brain Te
Image Source : INDIA TV ऑप्टिकल इल्यूजन।

5 सेकेंड में सॉल्व करना है ऑप्टिकल इल्यूजन

ऊपर दी गई फोटो में आपको काफी सारे नंबर दिखाई दे रहे होंगे। इस बैकग्राउंड के चारों कोनों में 72 नंबर ही लिखा हुआ है। फोटो के हर तरफ जब आप नजर घुमाएंगे तो आपको वही नंबर दिखाई देगा। जबकि ऐसा नहीं है एक स्थान पर 22 नंबर लिखा हुआ है जो कि कई लोगों की निगाह से छूट गया है। क्या आप 22 नंबर को 5 सेकेंड में ​ढूंढ़ पाएंगे ? अगर आपमें दम है तो आप जल्द से जल्द 72 की भीड़ में 22 खोजकर दिखाइए। वैसे आपको बता दें कि, ऑप्टिकल इल्यूजन सॉल्व करने में आपके दिमाग के घोड़े भी थक जाएंगे। 

अब तक नहीं मिला जवाब 

यदि आपको अब तक इस ऑप्टिकल इल्यूजन में सही जवाब नहीं मिला है तो आपको थोड़ी और मेहनत करनी होगी। क्योंकि 22 नंबर इसी फोटो में छिपा है। य​दि आपने जवाब खोज लिया है तो आप जवाब को नीचे दी गई इमेज से मिला सकते हैं। 

Optical Illusion, Optical Illusion Test, Optical Illusion Eye Test, Viral Optical Illusion, Brain Te
Image Source : INDIA TV ये रहा जवाब।

पीले रंग के घेरे में है जवाब। 

ये भी पढ़ें -  
Optical Illusion: 35 की भीड़ में 85 ढूंढ़ने में सूरमाओं ने भी मानी हार, क्या आपमें है खोजने का दम 
 

Optical Illusion: कोई दिमागदारों का सरदार ही होगा जिसे 91 की भीड़ में 19 मिलेगा, दम है तो खोजकर दिखाएं 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।