1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यूजर ने दिया चैलेंज, इस फोटो में कहां छिपी है बिल्ली, 10 सेकेंड में बताएं

यूजर ने दिया चैलेंज, इस फोटो में कहां छिपी है बिल्ली, 10 सेकेंड में बताएं

 Published : Jan 24, 2023 08:07 am IST,  Updated : Jan 24, 2023 08:09 am IST

ठीक है तो आप इस फोटो में बिल्ली 7 सेकंड के अंदर ढूंढ कर दिखा दें। अगर आप इसे हल नहीं कर पा रहे हैं तो आपके पास एक मौका है।

Optical illusion game- India TV Hindi
Optical illusion game Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इस तरह की तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है। ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमागी खेल जैसा हमने आपको बताया कि इस खेल में सारा रोल दिमाग का ही है। जो फोटो आपने ऊपर देखी है उसमें बिल्ली खोजनी है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसा सवाल है। यह एक बहुत ही सरल प्रश्न है। ठीक है तो आप इस फोटो में बिल्ली 7 सेकंड के अंदर ढूंढ कर दिखा दें। अगर आप इसे हल नहीं कर पा रहे हैं तो आपके पास एक मौका है। आप इस फोटो को अपने दोस्त को दिखाकर भी चैलेंज कर सकते हैं। ऐसे में आपके दोस्त का दिमाग कितना चलता है ये भी पता लग जाएगा। 

स्वीकार करिए चैलेंज 

एक ट्विटर यूजर ने इस तस्वीर को अपने प्रोफाइल से शेयर किया है। फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स को चैलेंज दिया है। यूजर ने लिखा कि अगर आपकी नजर तेज है तो 10 सेकंड के अंदर इस फोटो में बिल्ली को ढूंढ कर बताएं। इस पोस्ट के बाद कई जवाब भी सामने आए हैं, तो आइए कुछ प्रतिक्रियाओं पर नजर डालते हैं। 

जानिए यहां पर जवाब 
आपने दो-तीन लोगों के रिप्लाई पढ़ लिए होंगे। इसके बाद आपको जवाब मिल गया होगा। अब हम आपको सटीक जवाब दे देते हैं। अगर आपने हार मान लिया है तो हम आपको बताएंगे कि इस फोटो में बिल्ली कहां पर है। आमतौर पर लोग इस खेल में नहीं हारते क्योंकि कुछ समय बाद यह खेल बहुत ही आसान हो जाता है। फिर आसानी से फोटो को सॉल्व कर दिया जाता है। हमने आपके लिए एक फोटो शेयर की है। इस फोटो को हमने लाल रंग से घेरा है, जिसे ध्यान से देखने पर समझ आ जाएगा कि बिल्ली यहीं छिपी है। 

इसे भी आजमाएं- 

इस फोटो में आपको सांप खोजना है, लगभग लोगों ने हार मान ली है, क्या आप बता सकते हैं?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।