1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस फोटो में छिपा है एक ऐसा जानवर जो आपके आसपास रहता है, 10 सेकेंड में बताइए जवाब

इस फोटो में छिपा है एक ऐसा जानवर जो आपके आसपास रहता है, 10 सेकेंड में बताइए जवाब

 Published : Mar 21, 2023 02:39 pm IST,  Updated : Mar 21, 2023 02:39 pm IST

आप भी इस गेम को खेल सकते हैं और अगर आपको इसका सही जवाब मिल गया तो माना जाएगा कि आपकी नजर बहुत तेज है।

brain game, optical illusion game, viral game, google trending - India TV Hindi
इस फोटो में कौन सा जानवर है? Image Source : BRIGHT SIDE

इंटरनेट के युग में एक से बढ़कर एक खेल आ गए हैं। कुछ खेल ऐसे होते हैं जो देखने में बहुत आसान लगते हैं लेकिन अच्छे लोग इसमें हार मान लेते हैं। इस खेल में वही सही उत्तर बता सकता है जिसकी नजरें बहुत तेज होती हैं। ऐसे में आप भी इस गेम को खेल सकते हैं और अगर आपको इसका सही जवाब मिल गया तो माना जाएगा कि आपकी नजर बहुत तेज है।

आराम से बताइए इस फोटो में कौन सा जानवर है?

इस फोटो को आप ध्यान से देखिए और कम से कम 10 सेकेंड लीजिए। इसके बाद आप बताइए कि इस फोटो में आखिर कौन सा जानवर छिपा हुआ है? आसान भाषा में समझिए कि फोटो को इस तरह डिजाइन किया गया है कि सफेद और ब्लैक लाइन आसानी से समझ में आ रहे हैं लेकिन इन सबके बीच आपको छिपे हुए जानवर को खोजना है। आप इस गेम को अपने बच्चों या किसी के साथ भी खेल सकते हैं। इस प्रकार के गेम से दिमाग तेज हो सकता है क्योंकि इसमें दिमाग को एक जगह रखना होता है जिससे हम फोटो को आसानी से सॉल्व कर सकें।

क्या आपने हार मान लिया?
अगर आपने हार मान लिया है तो हम आपको बताएंगे कि इस फोटो में कौन सा जानवर है, जिसने सभी का दिमाग खराब कर दिया है। आमतौर पर लोग इस खेल में नहीं हारते क्योंकि कुछ समय बाद यह खेल बहुत ही आसान हो जाता है। फिर आसानी से फोटो को सॉल्व कर दिया जाता है। इस गेम को अक्सर खेलने से अभ्यास भी बन जाता है। खैर, हमने आपके लिए एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में साफ तौर पर एक बिल्ली नजर आ रही है, जिसे ध्यान से देखने पर समझ आ जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।