आप अगर नौकरी करने वाले लोगों में से एक हैं तो फिर यह खबर आपको अंत तक जरूर पढ़नी चाहिए। जितने भी लोग जो काम करते हैं, वो आपको कभी भी अपनी कंपनी की तारीफ करते हुए नहीं मिलेंगे। कोई किसी चीज से परेशान होगा तो कोई शख्स अपनी कंपनी का कुछ और दुख बताता है। इसी बीच जब किसी ऐसी कंपनी के बारे में पता चलता है जो अपने वफादार कर्मचारियों को बहुत अच्छे से ट्रीट करती है तो उनका दुख और बढ़ जाता है और यह आर्टिकल भी कुछ ऐसा ही करेगा। आपको बता दें कि एक ऐसी कंपनी है जिसने अपने कुछ वफादार कर्मचारियों को इंसेंटिव के तौर पर नए फ्लैट्स दिए हैं।
Related Stories
किस कंपनी ने कर्मचारियों को दिए फ्लैट्स
हम जिस कंपनी की बात कर रहे हैं वो चीनी कंपनी है और उसका नाम Zhejiang Guosheng Automotive Technology Co. Ltd. है जो दक्षिण-पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत के वेनझोउ में स्थित है। SCMP के मुताबिक इस कंपनी ने अपने बॉस के एक प्लान की घोषणा की और उसमें बताया कि कर्मचारियों को कंपनी में बनाए रखने के लिए इंसेंटिव के तौर पर 18 फ्लैट बांटे जाएंगे। यह फ्लैट्स उन कर्मचारियों को मिलेंगे जो कंपनी में 5 साल बने रहेंगे। इसका मतलब जो कर्मचारी फर्म में 5 साल तक रहेंगे वो एक मुफ्त फ्लैट के हकदार होंगे।
कंपनी के GM ने दी यह जानकारी
इस कंपनी के GM वांग जियायुआन ने नेशनल बिजनेस डेली को बताया कि कंपनी ने इस साल 5 फ्लैट बांटे हैं। अगले साल वो 8 और देने का प्लान बना रहे हैं और तीन सालों में कुल 18 फ्लैट देने का प्लान है। उन्होंने कहा, 'हमारा लक्ष्य सीधा है कि हमें बेहतरीन टैलेंट को आकर्षित करना और अपनी कोर मैनेजमेंट टीम को बनाए रखना है।' उन्होंने यह भी बताया कि सभी फ्लैट कंपनी से 5km के दायरे में हैं और उनका साइज 100 से 150 स्क्वायर मीटर के बीच है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी SCMP के एक आर्टिकल पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इंटरव्यू में बंदे ने बताई अपने 12वीं न करने का कारण, जानने के बाद आप जमीन पर लेटकर हंसेंगे
ये हुआ तो हुआ कैसे! टनल में हुए हादसे का Video देख आप भी पूछेंगे यही सवाल