1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पहाड़ से गिरती हुई महिला का वीडियो देख कांप जाएगी रूह, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

पहाड़ से गिरती हुई महिला का वीडियो देख कांप जाएगी रूह, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Feb 14, 2023 06:55 pm IST,  Updated : Feb 14, 2023 06:57 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो देख सकते हैं कि एक महिला के साथ घटना होती है।

viral video- India TV Hindi
झरने में स्लाइड के दौरान गिरी. Image Source : INSTAGRAM

आज के समय में हर किसी को घूमने का बहुत शौक हो गया है। लोग छुट्टियां बिताने के लिए पहाड़ों और नदियों के किनारे जाते हैं। ताकि कुछ दिनों के लिए खुद को समय दे सकें। अपनी जीवन का आनंद उठा सकें लेकिन कभी-कभी ट्रिप एक समस्या बनकर सामने आ जाता है। यह एक ऐसा समस्या है, जिसके बारे में सामने वाले को पता भी नहीं होता है। आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं। चलिए सीधे खबर पर आते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो देख सकते हैं कि एक महिला के साथ घटना होती है।

मस्ती करना पड़ा भारी

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला स्लाइड के लिए झरने के पास आती है लेकिन उससे पहले उसकी एक्सीडेंट हो जाती है। महिला सीधे ऊपर सरकती है और नीचे गिर जाती है। वह खुद को नियंत्रित करने की कोशिश करती है। महिला सीधे पानी में गिर जाती है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको भी क्लियर हो गया होगा कि हम आपको समझाने की कोशिश कर रहे थे। अगर आप भी किसी ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो ट्रिप में सावधानी जरूर रखें। सभी सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए मस्ती करें।

बच गई महिला की जान
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो पर 20 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, वीडियो को 36 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। अब जब वीडियो वायरल हो गया है तो लोगों के रिएक्शन भी सामने आ गए हैं। यूजर्स का रिएक्शन देखकर आप दंग रह जाएंगे।  एक यूजर ने लिखा कि सोचिए अगर महिला के सिर में पत्थर लगा होता तो क्या होता? मुझे आशा है कि वह ठीक होगी। वहीं एक यूजर ने कहा, महिला बच गई अगर सिर के बल गिरी होती तो मौके पर मर जाती।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।