1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 18 साल के युवा ने तोड़ा 306 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, बना दुनिया का सबसे यंग प्रोफेसर

18 साल के युवा ने तोड़ा 306 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, बना दुनिया का सबसे यंग प्रोफेसर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 04, 2026 03:03 pm IST,  Updated : Aug 04, 2026 03:06 pm IST

18 साल के युवा ने दुनिया के सबसे कम उम्र में प्रोफेसर का पद संभालने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाले शख्स ने महज 10 साल में कॉलेज जॉइन किया था।

Nathan Thomas, Youngest male professor- India TV Hindi
नेथन थोमस (दुनिया का सबसे युवा प्रोफेसर) Image Source : GUINNESS WORLD RECORDS

18 साल की उम्र में जहां युवा कॉलेज की दहलीज पर पहुंचते हैं, उसी उम्र में अमेरिका के एक युवा ने दुनिया के सबसे युवा प्रोफेसर बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया है। इस युवा ने 306 साल पुराने गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। अमेरिकी युवा नाथन थॉमस के इस कारनामे की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। फ्लोरिडा के रहने वाले इस युवा ने महज 18 साल 346 दिन की उम्र में कॉलेज के प्रोफेसर के पद पर जॉइन किया है।

स्कॉटलैंड के गणितज्ञ का तोड़ा रिकॉर्ड

नाथन थॉमस ने मियामी डेड कॉलेज के प्रोफेसर का पद संभालते ही स्कॉटलैंड के महान गणितज्ञ कोलिन मैकलॉरिन के नाम पिछले 306 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। मैकलॉरिन ने साल 1717 में 19 साल की उम्र में प्रोफेसर बनकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अमेरिकी युवा नाथन थोमस ने मियामी डेड इंजीनियरिंग कॉलेज में कम्प्यूटर लैंग्वेज के C प्रोग्रामिंग को पढ़ाना शुरू किया है।

10 साल की उम्र में कॉलेज में दाखिला

नाथन थॉमस बचपन से ही मेघावी छात्र रहे हैं। उन्होंने महज 10 साल की उम्र में ही कॉलेज में पढ़ाई शुरू कर दी थी। उन्होंने मियामी डेड इंजीनियरिंग कॉलेज से ही पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद 14 साल की उम्र में नाथन ने फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी चले गए, जहां से उन्होंने अपनी मास्टर डिग्री पूरी की है। उन्होंने महज 18 साल की उम्र में ही इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ऑनर्स करने के साथ-साथ बैचलर और मास्टर डिग्री पूरी की है।

प्रोफेसर के साथ स्टूडेंट भी हैं नाथन

नाथन ने बताया कि वो केवल प्रोफेसर बनकर नहीं रूकने वाले हैं। वो फिलहाल जूरिस डॉक्टर डिग्री के साथ-साथ मियामी स्कूल ऑफ लॉ से ग्रेजुएशन भी कर रहे हैं। नाथन को 2028 तक लॉ की डिग्री मिल सकती है, जिसके बाद वो प्रोफेसर के साथ-साथ वकील की भूमिका भी निभा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि वो इंटेलैक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफ लॉ में दक्ष होना चाहते हैं ताकि विज्ञान और टेक्नोलॉजी के इनोवेशन में कानूनी अड़चनों को समझ सके। वो इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से आते हैं और तकनीकी डेवलपमेंट में आने वाली कानूनी अड़चनों के बारे में जानते हैं।

कम उम्र में गिनीज वर्ल्ड बुक में नाम दर्ज कराने वाले 2 साल के ज्यूड ओवेंस भी शामिल हैं। ब्रिटेन के रहने वाले इस 2 साल के बच्चे को स्नूकर और पूल खेलने में महारत हासिल है। 2026 की शुरुआत में ज्यूड ने महज 2 साल 261 दिन की उम्र में एक साथ दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें - 'कभी-कभी चमत्कार पीढ़ियों में होते हैं...' 52 साल बाद परिवार में बेटी जन्म होते ही फैमिली ने लुटाया प्यार; Video Viral

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।