Pakistan Sindh Interesting Facts: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान के सिंध प्रान्त को लेकर नई बहस छिड़ी हुई है। जब भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिंध को भारत में मिलाने वाली संभावनाओं की ओर इशारा किया तो सोशल मीडिया पर भारत और पाकिस्तान के यूजर्स के बीच तल्खियां बढ़ गईं। इस दौरान एक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स पर एक 'वाक युद्ध' शुरू हुआ। सोशल मीडिया पर चले रहे वाद-विवाद के बीच कई यूजर्स ने पाकिस्तान के सिंध में घटती हिन्दू आबादी पर भी प्रश्नचिह्न लगाए। इस दौरान कई यूजर्स ने ये जानना चाहा कि आखिर पाकिस्तान के सिंध में कितने हिन्दू रहते हैं ? क्या आपको पता है कि, पाकिस्तान के सिंध में कितने प्रतिशत हिन्दू रहते हैं ? यदि आपको नहीं पता है तो आज हम आपको एक रिपोर्ट के हवाले से इस सवाल का जवाब दे देते हैं।
सिंध में हिन्दुओं की जनसंख्या
द डिप्लोमैट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी) की एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है। दरअसल, 2023 की राष्ट्रीय जनगणना से पता चला है कि पाकिस्तानी हिन्दुओं की संख्या 52 लाख है। पाकिस्तान में हिन्दुओं की सबसे अधिक संख्या सिंध में है, जहां वे प्रांत की कुल आबादी का 8.8 प्रतिशत हैं।
आखिर क्यों घट रही हिन्दू आबादी
सिंध में हिन्दू आबादी के लगातार कम होने का खुलासा भी रिपोर्ट्स में हुआ है। दावा है कि, सिंध में हिन्दुओं की आबादी दशकों से घट रही है। एचआरसीपी रिपोर्ट की मानें तो सिंध से हिन्दुओं के पलायन की कई वजहें हैं जिनमें धार्मिक रूप से प्रेरित हिंसा, जबरन वसूली,अपहरण, समग्र कानून-व्यवस्था की स्थिति और सिंध के सामाजिक-सांस्कृतिक मानदंडों का क्षरण शामिल है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया में किए गए दावों और रिपोर्ट्स पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दुनिया की इकलौती सब्जी, जिसके नाम में देश-भाषा और जिले का नाम आता है, स्वाद का हर कोई दीवाना; जानिए नाम
ट्रेन में इलेक्ट्रिक केतली यूज करने पर कितने साल की सजा होगी, जानिए रेलवे का नियम; नहीं तो पछताएंगे