1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पत्नी को ऐसे काबू में करें, कोई बंगाली बाबा नहीं पाकिस्तान के इस शख्स ने बताया नयाब तरीका

पत्नी को ऐसे काबू में करें, कोई बंगाली बाबा नहीं पाकिस्तान के इस शख्स ने बताया नयाब तरीका

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Dec 29, 2022 05:25 pm IST,  Updated : Dec 29, 2022 05:25 pm IST

पाकिस्तान टूरिज़्म ने ट्विटर पर एक पाकिस्तानी कपल का वीडियो शेयर किया है जिसमें शख्स अपनी पत्नी को डराकर उसे सुधारने के लिए धमकी देता है। पत्नी भी इतना डर जाती है कि वह अपने पति से माफी मांगने लगती है।

पाकिस्तान के इस कपल का यह वीडियो ट्विटर पर पाकिस्तान टूरिज़्म ने शेयर किया था। - India TV Hindi
पाकिस्तान के इस कपल का यह वीडियो ट्विटर पर पाकिस्तान टूरिज़्म ने शेयर किया था। Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर आजकल ऐसे बहुत से वीडियो देखने को मिल जाते हैं जिसमें पति और पत्नी के बीच प्यार भरी तकरार देखने को मिलता है। कभी पति पत्नी के साथ शरारत करते हुए दिखता है तो कभी पत्नी पति के साथ गुस्से से आग बबुला होकर उसे पीटते हुए दिखती है। ऐसे वीडियो पर यूजर्स भी अपना दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं। पति पत्नी का रिश्ता ऐसा ही होता है जिसमें वह कभी एक दूसरे को रूठते मनाते हुए दिखते हैं तो कभी लड़ते-झगड़ते पर केयर एक दूसरे की खूब करते हैं। 

हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें एक पाकिस्तानी शख्स अपनी पत्नी को डराकर उसे सुधारने के लिए धमकी देता है। पत्नी भी इतना डर जाती है कि वह अपने पति से माफी मांगने लगती है और कहती है कि मुझे छोड़ दो मैं तुम्हारे पैर पकड़ती हूं। फिर वह अपने पति का पैर पकड़कर माफी मांगते हुए नजर आती है।

अपनी पत्नी से ऐसे लें बदला

 जैसा कि वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि पति अपनी पत्नी को लेकर केबल कार की सैर कर रहा होता है। जिसके बाद वह बोलता है कि अगर बीवी से  बदला लेना हो तो ऐसा काम करें। फिर वह केबल कार की सेफ्टी हार्नेस खोलने की कोशिश करता है और कहता है अगर मुझे अब परेशान किया तो मैं यहीं पर तुम्हें गिरा दूंगा। फिर अपनी पत्नी को चेतावनी देते हुए कहता है कि कसम खाओ कि अब 1% भी मुझसे बदतमिजी की, या फिर मेरे सामने बोली, आज से तुमहारे मुंह से उफ्फ तक की भी आवाज नहीं आनी चाहिए। इस पर पत्नी शख्स के सामने गीड़गीड़ाते हुए उसे छोड़ने की भीख मांगती है और उसके पांव पकड़ कर माफी मांगते हुए नजर आती है। 

पाकिस्तान टूरिज़्म के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया था ये वीडियो

इस वीडियो को पाकिस्तान टूरिज़्म द्वारा ट्विट किया गया है और इस पर कैप्शन दिया गया है Tourist way to get revenge on wife... इस वीडियो को देखकर कई लोग इसके मजे ले रहे तो कई इसके लिए महिला अपराधों के खिलाफ पाकिस्तान टूरिज़्म की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। फेसबुक पर एक यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा "पाकिस्तान टूरिज़्म की टैगलाइन के बारे में कभी मज़ाक में कहा जाता था- Blasts until you last...लेकिन अब पाकिस्तान टूरिज़्म ने सच में ही एक ऐसा कारनामा कर डाला है...प्रमोशन के नाम पर पाकिस्तान का ये सरकारी महकमा ऐसे वीडियो को प्रमोट कर रहा है जिसमें एक पति को ट्राली का हैंडल हटा कर पत्नी को डराते देखा जा सकता है...पाकिस्तान टूरिज़्म ने इस ट्वीट पर कैप्शन दिया है-Tourist way to get revenge on wife...लानत है इस तरह के प्रमोशन पर।" वहीं कई यूजर्स ने इस कपल को गिरफ्तार करने को कहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।