1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Palindrome and Ambigram Today: आज की तारीख में ऐसा क्या छिपा है, दुनिया भर में हो रही चर्चा

Palindrome and Ambigram Today: आज की तारीख में ऐसा क्या छिपा है, दुनिया भर में हो रही चर्चा

 Written By: India TV Viral Desk
 Published : Feb 22, 2022 12:11 pm IST,  Updated : Feb 22, 2022 12:14 pm IST

Palindrome and Ambigram Today: फरवरी की आज की तारीख बहुत खास है। इसलिए दुनिया भर में इसको लेकर चर्चा चल रही है।

Palindrome and Ambigram Today- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXEL

Highlights

  • फरवरी 2022 की आज की बहुत खास है
  • आज की तारीख को लेकर हो रही है चर्चा
  • इस तारीख के पिछे देखिए क्या है रहस्य

Palindrome and Ambigram Today: फरवरी की आज की तारीख बहुत खास है। इसलिए दुनिया भर में इसको लेकर चर्चा चल रही है। आज के दिन को दुर्लभ और विशेष बताया जा रहा है। मगर ऐसा क्यों? हम समझने की कोशिश करेंगे कि आखिरकार आज की तारीख के मायने क्या हैं। दरअसल, ये मामला अंकों से जुड़ा हुआ है। हम इस संख्यात्मक खासियत को समझेंगे।

जानकारों की मानें तो, यह महज एक पैलिंड्रोम ही नहीं बल्कि एक अंबिग्राम भी है। जैसा हम जानते हैं कि आज की तारीख 22 फरवरी 2022 है। अब जरा इसे संख्यात्मक रूप 22/02/2022 से लिखें। इसलिए यह एक पेलींड्रोम डेट्स होने के साथ एंबिग्राम भी है।

अब इसके पिछे छिपे रहस्य को भी जान लेते हैं। अब आप बारी-बारी इसको लेफ्ट और राइट दोनों तरफ से पढ़ने की कोशिश करें। दोनों तरफ से यह एक जैसा है। जब इस तरह की तारीख मंगलवार को पड़ती है तो टूज्डे यानी 'Twosday' कहा जाता है। जान लें, यह अंको का खेल है। इस तरह का संयोग बनना बेहद दुर्लभ होता है। इसलिए इस दिन को खास बताया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।