1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी में पंडित जी ने ऐसे बजाई शंख कि देख हैरान रह गए लोग, बोले- ये हैं टैलेंटेड पंडित जी'

शादी में पंडित जी ने ऐसे बजाई शंख कि देख हैरान रह गए लोग, बोले- ये हैं टैलेंटेड पंडित जी'

 Published : Apr 13, 2023 10:48 am IST,  Updated : Apr 13, 2023 10:48 am IST

पंडित जी अपने शंख से पूरे क्षेत्र को ऊर्जावान कर देते हैं। आखिर पंडित जी ने कैसे शंख बजाई की चर्चा का विषय बन गया है।

Video of pandit blowing conch shell goes viral- India TV Hindi
पंडित जी का शंख बजाने का वीडियो वायरल Image Source : INSTAGRAM

हमारे देश में जब शादियों का माहौल शुरू होता है तो उस वक्त एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिल जाते हैं। कुछ वीडियो तो इतने फनी होते हैं कि उन्हें देखने के बाद हम अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाते हैं। कुछ ऐसे हादसे जिंदगी भर याद रहते हैं। जैसे इस वीडियो में शादी में आए पंडित जी ने किया है।आपने देखा होगा कि हिंदू धर्म में जब शादियां होती हैं तो शादी के दौरान सभी रस्में पुजारी निभाते हैं। पंडित जी अपने शंख से पूरे क्षेत्र को ऊर्जावान कर देते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि पंडित जी ने ऐसा क्या किया है कि उनकी चर्चा हो रही है। खबर की हेडलाइन से आप अंदाजा लगा ही चुके होंगे। अब आपको विस्तार से बताते हैं कि खबर क्या है?

पंडित जी को देख मेहमान हुए हैरान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पुजारी बैठे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पुजारी शंख घर पर ही भूल गए हैं, जिसके चलते वह इस तरह शंख बजा रहे हैं। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि पंडित जी मुंह फुलाकर शंख बजा रहे हैं। ये देख वहां मौजूद मेहमान पर खूब हंसने लगते हैं। हमें जहां तक लगा रहा है कि आपने भी इस तरह का वीडियो पहली बार देखा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाए होंगे।

किसने वीडियो पोस्ट किया?
इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर ने अपने हैंडल से शेयर किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि ये टैलेंटेड पंडित जी हैं। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लाख लोग देख चुके हैं। वीडियो पर 80 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।