1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बीच हवा में उलझ गए पैराशूट, फिर जो हुआ वीडियो में आप खुद देख लें

बीच हवा में उलझ गए पैराशूट, फिर जो हुआ वीडियो में आप खुद देख लें

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Feb 02, 2024 07:37 am IST,  Updated : Feb 02, 2024 07:37 am IST

सोशल मीडिया पर एक हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ पैराशूट आपस में बुरी तरह से टकराते हुए देखे जा सकते हैं। घटना श्रीलंका की है।

पैराशूट के टकराने से घायल हुए सेना के जवान।- India TV Hindi
पैराशूट के टकराने से घायल हुए सेना के जवान। Image Source : SOCIAL MEDIA

हादसों से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है जो कि श्रीलंका का है। इस वीडियो में कुछ पैराशूट आपस में टकरा जाते हैं और फिर जो होता है उसका अंदाजा आप खुद ही लगा सकते हैं। बता दें कि यह घटना श्रीलंका के स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के दौरान की है। जहां गॉल फेस ग्रीन नामक जगह पर स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां चल रही थी। जिसमें सशस्त्र बल के जवान पैराशूट शो का रिहर्सल कर रहे थे। रिहर्सल करते समय दो पैराट्रूपर्स बीच हवा में एक दूसरे से टकरा गए। इस हादसे का प्रमुख कारण हवा की दिशा का अचानक से बदल जाना बताया जा रहा है।

हादसे में 4 पैराट्रूपर्स हुए घायल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका की वायुसेना ने बताया कि इस हादसे में सेना और वायुसेना के चार पैराट्रूपर घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए कोलंबो राष्ट्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि हवा में कुछ लोग पैराशूट लेकर उड़ रहे होते हैं। तभी दो पैराशूट की अचानक से भिड़ंत हो जाती है और वे आपस में उलझ जाते हैं। पैराशूट के उलझते ही एक पैराट्रूपर नीचे जमीन पर धड़ाम से गिरता है। यह देख नीचे खड़े अन्य लोग उसकी मदद के लिए उसके करीब पहुंच जाते हैं। इसके बाद आगे के विजुअल में यह दिखता है कि दो और पैराट्रूपर्स अपने-अपने पैराशूट्स लेकर आपस में टकरा जाते हैं और वह उलझकर नीचे एक बिल्डिंग की छत पर गिर जाते हैं।

ये भी पढ़ें:

"मैं तुम्हें क्यों डेट करूं?" लड़की के सवाल पर लड़के ने दिया कुछ ऐसा जवाब कि इंटरनेट पर छा गया बंदा

"खराब जूते के चलते मैं साले की शादी में नहीं गया, दिल की बीमारी भी हो गई", शख्स ने दुकानदार को दिया अजीबोगरीब नोटिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।